Tag Archives: Ganga me

Noimg

गंगा  में डूबी ओवरलोडेड नाव, तैर कर सुरक्षित बाहर निकले सभी लोग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

खरीक : नदी में उफान और तेज हवा के कारण बुधवार की शाम गंगा घाट के समीप एक ओवरलोड डेंगी (छोटी नाव) नदी में डूब गया. गनीमत रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ.ग्रामीणों ने बताया कि नाव पर करीब 15 लोग सवार थे और भारी मात्रा में चारा लोड था. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी और घटना स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं, घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान,सीओ निशांत कुमार,जिला पार्षद पीयूष कुमारी, पूर्व जिला पार्षद विजय कुमार मंडल घटना स्थल पहुँचे. सभी लोगों को दूसरे नाव और तैराकों के सहयोग से सुरक्षित बाहर निकाला गया.जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई.जानकारी के अनुसार सभी लोग बिचली दियारा से चारा लेकर नाव […]

Noimg

गंगा में जल स्तर बढ़ने से फरका गांव में फिर से होने लगी कटाव, कटाव निरोधी कार्य में अनियमितता से लोग आक्रोशित ||GS NEWS

कटावगंगाबाढ़बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर के गंगा नदी में फिर से जल स्तर बढ़ना शुरू हो गया है जिससे भागलपुर के सबौर स्थित फरका गांव के वार्ड नंबर 8 और 9 हर साल की तरह इस बार भी कटने लगे हैं, लोग काफी डरे और सहमे हैं ,वही 2 महीने पहले से कटाव निरोधी कार्य चल रहा था जिसमें काफी अनियमितता देखी जा रही है, गांव वालों का कहना है कि कटाव निरोधी कार्य करने वाले ठेकेदार एक भी काम सही ढंग से नहीं कर रहे हैं जियो बैग पानी के ऊपर रखा जा रहा है उस जिओ बैग को पानी के अंदर देने से कटाव रुक सकता था लेकिन कार्य में अनियमितता के कारण कटाव इस वर्ष भी जारी हो गया जबकि 2 […]

Noimg

गंगा में तैरते क्रेज में 57 लाख की लागत से मछली पालन का परियोजना ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

जिले का पहला ड्रीम प्रोजेक्ट बलाहा गांव के सामने गंगा की उपधारा नारायणपुर : बलाहा गांव के सामने गंगा की उपधारा में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत संतावन लाख की लागत से उन्नीस क्रेज में गंगा में तैरते पानी में होगा मछली का व्यवसाय । जिले भर में यह पहली परियोजना है। मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड की लाभार्थी लूसी कुमारी को अनुदान पर यह योजना मिला है। सरकार का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। डीएफओ कृष्ण कन्हैया, मत्स्य विकास पदाधिकारी राजकुमार राजक, कुमारी मधुबाला ने मंत्री निरंजन सिंह के साथ परियोजना का निरीक्षण किया। कृष्ण कन्हैया ने बताया कि कुल अठारह क्रेज बनाया गया है। प्रत्येक क्रेज में मछली का बीज दिया जाएगा। समय के अंतराल पर यह मछली जब बड़ी […]

Noimg

गंगा में नहाने के दौरान बच्ची डूबी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

विक्रमशिला पुल के समीप नहाने के दौरान नदी में डूबने से अलालपुर निवासी जयप्रकाश मंडल की चौदह वर्षीय पुत्री चंचल कुमारी की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही जिला पार्षद पति विजय कुमार मंडल घटना स्थल पहुँचे और घटना की सूचना परवत्ता पुलिस को दी. सूचना मिलते ही परवत्ता थानाध्यक्ष पंकज कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पहुँचे. स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक शव को नदी से बाहर निकाला गया. शव की शिनाख्त खरीक के बड़ी अलालपुर निवासी जयप्रकाश मंडल की 14 वर्षीया पुत्री चंचल कुमारी के रूप में की गयी है.घटना के बाद ही मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. जिला पार्षद पति ने स्थानीय प्रशासन से मृतका के परिजनों को […]

Noimg

गंगा में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर, कई विद्यालय चल रहे टापुओं पर ,नाव के सहारे विद्यालय जा रहे शिक्षक व बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी गंगा के तेजी से फिर से बढ़ते जलस्तर के कारण कई गांव फिर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आ गए हैं वही कई विद्यालय भी टापू पर चल रहे हैं बाल जाल की परेशानियों के साथ-साथ बच्चों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है भागलपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है लिहाजा लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं स्कूली बच्चों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबौर के रजन्दीपुर पंचायत के 40 से 50 बच्चे हर रोज छोटे नाव के सहारे खतरे में जान हथेली पर लेकर संतनगर स्थित अपने प्राथमिक विद्यालय जाते हैं। बच्चों को प्रभारी प्रधानाध्यापक निरंजन कुमार और शिक्षिका प्रियंका देवी नाव […]

गंगा में उठने लगी उफान, गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र तीन टंगा दियारा में गंगा का कटा हुआ तेज, कटरा में कई घर जलमग्न होने की स्थिति में ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर।नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड स्थित तीनटंगा दियारा के झल्लू दास टोला में गंगा का तेज कटाव जारी है। कटरा में कई घर गंगा में समाते नजर आ रहे हैं। एक दर्जन से ज्यादा घर अभी तक गंगा की कटाव में गंगा की गोद में समा चुके हैं।वही दर्जनभर परिवार विस्थापित हो चुके हैं। वहीं कई घर कटाव के मुहाने पर खड़े हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों में भय व्याप्त है। वही जल संसाधन विभाग की टीम भी मौके पर कैंप की हुई है। लेकिन कटाव निरोधी कार्य जिस प्रकार से होना चाहिए था वह नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण गंगा के रौद्र रूप के सामने ग्रामीण खौफ के साए में जी रहे हैं। तस्वीरों में साफ […]

गंगा में कटाव के चलते दौ सौ घर पलायन ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के चौहद्दी गाँव में गंगा के कटाव के कारण वार्ड सदस्य हजारी लाल मंडल,धनुकी मंडल ,ब्रह्मदेव मंडल ,शंभू मंडल ,संजय मंडल सहित सैकड़ों घर गंगा के कारण पलायन हो गया  .वार्ड सदस्य हजारी लाल मंडल ने बताया कि हमलोग अपना अपना घर उठाकर वहां से उत्तर दिशा में उँचे जगह पर पूरे परिवार व पशु लेकर आशियाना बना रहे है.वहीं ग्रामीण धनुकी मंडल ने कहा कि लगभग तीन सौ बीधा  हमलोग का उपजाऊ जमीन भी गंगा में समा गया.वार्ड सदस्य हजारी लाल मंडल ने बताया कि सीओ अजय सरकार को लिखित आवेदन दे दिया गया है.सीओ अजय सरकार से सम्पर्क नहीं हो पाया. DESK 04

नारायणपुर : गंगा में चौदह वर्षीय छात्र डूब गया
मृतक बांका जिला का है ||GS NEWS

नारायणपुरDESK 040

मृतक छात्र सोनू उर्फ सुनील यादव का शव। नारायणपुर: शनिवार को प्रखंड के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौहद्दी गंगा में बांका जिला अंतर्गत बेलहर थाना क्षेत्र के चिरोता गांव निवासी अभिनंदन यादव का चौदह वर्षीय पुत्र सोनू उर्फ सुनील यादव गंगा स्नान करते समय गंगा में डूब गया। वह पाँच दिन पूर्व चौहद्दी निवासी अपने नाना भुसो यादव के यहां आया था। साथियों के संग सोनू गंगा स्नान करने के लिए गया लेकिन सोनू को तैरना नहीं आता था जिसके कारण गहरे पानी में जाने के बाद वह डूब गया। डूबते समय उसने शोर मचाया तो गंगा किनारे मौजूद आसपास के लोगों ने गंगा में डुबकी लगाकर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह डूब चुका था। करीब […]