Tag Archives: kahalgaon mein

कहलगांव में जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, बढ़ेगा मतदान ||GS NEWS

कहलगांवनवगछियाDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के अंतर्गत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव कराने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर 155 कहलगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत कहलगांव प्रखंड में जीविका दीदियों ने अभियान चला कर मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने रंगोली बनाई तथा संकल्प सभा का आयोजन कर मतदान की शपथ ली। जीविका सामुदायिक संगठनों के माध्यम से जीविका दीदियों द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चला कर लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है, जिससे जिले में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी की जा सके। इसके तहत जागरूकता रैली, संगोष्ठी, रंगोली, मेहंदी और संकल्प सभा आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। DESK2025

कहलगांव में सिगरेट विवाद बना जानलेवा झगड़ा, नशे में युवक ने दो भाइयों पर किया हमला, महिला से भी की बदसलूकी || GS NEWS

कहलगांवबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में सिगरेट को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झगड़े में तब्दील हो गया। नशे में धुत युवक ने दो सगे भाइयों पर हथियार के बट से हमला किया और एक महिला के साथ बदसलूकी भी की। घटना के संबंध में घायल पुष्पांकर दास ने बताया कि उसका भाई सुभाष दास दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव का ही विकास वहां पहुंचा और सिगरेट मांगने लगा। सुभाष ने पहले पैसे देने की बात कही, जिस पर विकास भड़क गया और जबरदस्ती सिगरेट लेकर जाने लगा। विरोध करने पर उसने देसी कट्टे के बट से सुभाष पर वार कर दिया। आरोप है कि हमले के बाद विकास ने अपने साथियों छोटू, राजकुमार […]

कहलगांव में जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव को लेकर 155- कहलगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सन्हौला प्रखंड के भूरिया महियामा पंचायत में जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित हुईं। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) अंतर्गत जीविका दीदियों द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जागरूकता अभियान में शामिल महिलाओं ने जागरूकता रैली, रंगोली, परिचर्चा और संकल्प सभा का आयोजन करते हुए 11 नवंबर को निश्चित रूप से मतदान करने एवं अपने परिजनों, पड़ोसियों से मतदान करवाने की शपथ ली। गोपालपुर में आयोजित इस जागरूकता अभियान में 150 जीविका दीदियां शामिल हुईं। इस दौरान वहां […]

कहलगांव में राजनीतिक घमासान तेज, भागलपुर सांसद के भाई ने किया निर्दलीय नामांकन ||GS NEWS

कहलगांवDESK20250

भागलपुर। कहलगांव विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में सियासी सरगर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है। गुरुवार को नामांकन के चौथे दिन सबसे चौंकाने वाली एंट्री जदयू सांसद अजय कुमार मंडल के छोटे भाई अनुज कुमार मंडल की रही। अनुज कुमार ने पार्टी के बैनर के बजाय निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा, “मैंने भाई की भी सेवा की है, जनता की भी… और अब दोनों की सेवा के लिए मैदान में हूं।” इस प्रक्रिया में अनुज कुमार अकेले नहीं आए। उनके साथ समर्थकों का बड़ा कारवां भी था। उल्लेखनीय है कि अनुज मंडल ने 2020 में भी विधानसभा चुनाव में भाग लिया था। DESK2025

कहलगांव में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, विधायक पवन यादव बोले- इस बार बिहार में NDA 225 सीटें जीतेगा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। भागलपुर के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के शारदा पाठशाला मैदान में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुल्तानगंज विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल, कहलगांव विधायक पवन यादव, पीरपैंती विधायक ललन पासवान, लोजपा (रामबिलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, लोजपा (रामबिलास) के प्रदेश सचिव विजय यादव, जदयू नेता शुभानंद मुकेश सहित एनडीए के सभी घटक दलों के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहलगांव विधायक पवन यादव ने अंगिका भाषा में जोश भरते हुए कहा कि इस बार बिहार में एनडीए 225 सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि कहलगांव की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें विधायक चुना था, उस विश्वास पर वे पूरी तरह खरे उतरे हैं। उन्होंने यह भी […]

Noimg

कहलगांव में ड्यूटी के दौरान सर्पदंश से सुरक्षा गार्ड की मौत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के कहलगांव में नमामि गंगे परियोजना के तहत संचालित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में कार्यरत सुरक्षा गार्ड राजकमल उर्फ राजू (लगभग 36 वर्ष) की ड्यूटी के दौरान सर्पदंश से मौत हो गई। यह घटना 15 सितंबर को घटी। मृतक कहलगांव के पटेल नगर निवासी थे। जानकारी के अनुसार, राजकमल ड्यूटी पर थे, तभी अचानक एक विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। सर्पदंश के तुरंत बाद सहकर्मियों ने उन्हें एनटीपीसी जीवन ज्योति अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान राजकमल ने अंतिम सांस ली। डॉ. प्रवीण कुमार राणा ने बताया कि सर्पदंश के कारण राजकमल का श्वसन तंत्र बुरी तरह प्रभावित हो गया था, […]

Noimg

कहलगांव में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, खुटहरी गांव निवासी आनंद कुमार अपने दुकान में अवैध हथियार के साथ रह रहा था। इसी सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगांव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आनंद कुमार को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में कहलगांव थाना अध्यक्ष श्यामला कुमार, दरोगा सूरज सिंह, महिला पुलिस और अन्य जवान शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है, ताकि हथियार की सप्लाई और इसके नेटवर्क का पता लगाया जा सके। DESK2025

Noimg

कहलगांव में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वृक्षारोपण और गंगा सफाई अभियान आयोजित ||GS NEWS

कहलगांवबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर गुरुवार को भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में कहलगांव के काग़ज़ी टोला स्थित सामुदायिक भवन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व नमामी गंगे प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट एसोसिएट द्वितीय राज शेखर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय अमृता देवी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके उपरांत शहीदों की आत्मा की शांति के लिए उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद ‘एक पेड़ शहीदों के नाम’ का नारा लगाकर वृक्षारोपण किया गया। स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। अंत में गंगा नदी की सफाई अभियान चलाकर लोगों ने जल […]

Noimg

कहलगांव में वोटर लिस्ट से 45 हजार नाम गायब, कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर जताया विरोध ||GS NEWS

कहलगांवबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिला के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से करीब 45,000 लोगों के नाम हटाए जाने के मामले पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ा ऐतराज जताया है। इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को एक स्थानीय होटल में कांग्रेस की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कहलगांव से भावी प्रत्याशी मोहम्मद कलाम उद्दीन ने की। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है। मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया के नाम पर इतने बड़े पैमाने पर नामों को सूची से हटाना आम जनता के संवैधानिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित साजिश है, जिससे चुनाव में जनता की भागीदारी को कम किया जा […]

Noimg

कहलगांव में पांच घंटे लंबा ट्रैफिक जाम, टोटो चालक को पुलिस ने पीटा, बर्बरता पर उठे सवाल ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर : कहलगांव में शुक्रवार को ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को करीब पांच घंटे तक गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा। त्रिमुहान से लेकर एकचारी तक एशा डाइक सड़क पर जाम लग गया, जिससे रेलवे स्टेशन से लेकर एनएच-80 तक की करीब दस किलोमीटर की दूरी प्रभावित हो गई। इस दौरान 112 पुलिस गाड़ी और अन्य वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। जाम की मुख्य वजह संकरी सड़क पर वाहनों की अव्यवस्थित आवाजाही रही, जहां एक भी गाड़ी साइड नहीं दे पा रही थी। सड़क पर जगह-जगह खड़ी गाड़ियों और अव्यवस्थित यातायात ने ट्रैफिक को बुरी तरह से प्रभावित किया। घंटों के जाम के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी मुश्किलें […]