Tag Archives: me

Noimg

हत्या कांड में फरार अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 08 जून 2025 को वादिनी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि 06 जून 2025 को थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरजाफरी में आयोजित शादी समारोह में बाराती एवं ग्रमीणों के बीच हुए विवाद में इनके बेटा को मारपीट कर बूरी तरह से घायल कर दिया गया है, जो मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उक्त घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 180/25 धारा- 191 (2)/191 (3)/126(2)/115(2)/109 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट (परिवर्तित धारा- 103 (1)/3 (5) बीएनएस) के तहत सात नामजद एवं बीस अन्य अज्ञात के विरूद्ध दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में शुक्रवार को कांड में संलिप्त प्राथमिक अभियुक्त खरीक के मिराजाफ़री निवासी धनेश्वर दास पिता दिपनारायण दास […]

Noimg

नाथनगर में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन, हज़ारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर हाई स्कूल मैदान में एनडीए कार्यकर्ताओं का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में हज़ारों की संख्या में एनडीए समर्थक और कार्यकर्ता जुटे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने दीप प्रज्वलित कर की। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह ने की, जबकि मंच संचालन जदयू जिलाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने किया। मंच पर भागलपुर जदयू सांसद अजय मंडल, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव कुमारी अर्पण, विजय यादव, रामविलास लोजपा के प्रदेश सचिव अमर सिंह कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष तथा एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य अजय राय ने मंचासीन नेताओं को अंगवस्त्र, बुके और बटेश्वर स्थान […]

Noimg

भागलपुर जिले में 15 से 25 सितंबर तक नाइट ब्लड सर्वे, फाइलेरिया प्रभावित क्षेत्रों की होगी पहचान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिले में माइक्रो फाइलेरिया की रोकथाम और पहचान के लिए 15 से 25 सितंबर के बीच नाइट ब्लड सर्वे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह सर्वे जिले के सभी प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में एक साथ चलाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जिला वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल ऑफिसर डॉ. दीनानाथ ने जानकारी दी कि प्रत्येक प्रखंड और शहरी क्षेत्र में एक लैब तकनीशियन सहित कुल चार स्वास्थ्यकर्मियों की टीम बनाई गई है। ये टीमें रात 8:30 बजे के बाद रैंडम और सेंटिनल साइट पर 600 लोगों का ब्लड सैंपल लेंगी। उन्होंने बताया कि यदि लिए गए 600 सैंपल में से 1 प्रतिशत यानी छह या उससे अधिक लोग फाइलेरिया पॉजिटिव पाए जाते हैं तो उस प्रखंड या क्षेत्र को फाइलेरिया […]

भाजपा नवगछिया में आईटी और मीडिया टीम का हुआ विस्तार, संजीव वर्मा बने आईटी संयोजक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी नवगछिया इकाई की ओर से संगठन को सशक्त और तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से आईटी और मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं। इस क्रम में संजीव कुमार वर्मा को जिला आईटी संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। संगठनात्मक मजबूती के तहत छह जिला प्रवक्ताओं की भी घोषणा की गई है, जिनमें दिनेश यादव को मुख्य जिला प्रवक्ता बनाया गया है। अन्य जिला प्रवक्ता के रूप में अभय राय, रवीश भारती, कौशल जायसवाल, प्रवेश कुमार यादव और कुमार गौरव को जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया विभाग की कमान रूपेश झा और अनीष यादव को सौंपी गई है, जिन्हें संयुक्त रूप से मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है। वहीं, डाटा प्रबंधन […]

Noimg

हॉलीवुड में बजा गोसाईं गाँव के लाल का डंका: अमिताभ पराशर को मिला प्रतिष्ठित “ग्रेसी अवार्ड ||GS NEWS

आपसी विवादआयोजननवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

अंतर्राष्ट्रीय सम्मान पर फुले नहीं समा रहें रहे गांव के लोग नवगछिया के गोसाईं गाँव के लाल अमिताभ पाराशर ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। BBC की डॉक्यूमेंट्री The Midwife’s Confession के लिए उन्हें हॉलीवुड के प्रतिष्ठित Gracie Award से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें “श्रेष्ठ फिल्म (डॉक्यूमेंट्री)” श्रेणी में प्रदान किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गोसाईं गाँव में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके परिवार के सदस्यों सहित गाँव और समाज के लोगों ने हर्ष जताते हुए बधाई संदेश भेजे हैं। भागलपुर जिले की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी इस गौरवपूर्ण अवसर पर उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं और इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है। भारत में पहले […]

Noimg

बिहपुर में 40 आशा कार्यकर्ताओं की होगी बहाली, आवेदन प्रक्रिया शुरू ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

बिहपुर सीएचसी अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में आशा कार्यकर्ताओं की बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए वीसीएम शमशाद आलम ने बताया कि कुल 40 पदों के लिए आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक महिला अभ्यर्थी आवेदन फार्म बिहपुर सीएचसी से निशुल्क प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा आवेदन फार्म संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय, आया फैसिलेटर या एएनएम से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन के लिए कुछ आवश्यक योग्यताएं तय की गई हैं। अभ्यर्थी संबंधित वार्ड/टोले की स्थायी निवासी होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (दसवीं पास) निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह विवाहित, विधवा या परित्यक्ता हो सकती है। शर्त […]

नवटोलिया में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित, सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी ||GS NEWS

गोसाईगावनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। सिंहपुर पश्चिम पंचायत के नवटोलिया गांव स्थित प्रसिद्ध मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर परिसर में रविवार को जीविका ग्राम संगठन के तहत महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को लेकर बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना था। इस अवसर पर डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से सरकारी योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं की सफलता की कहानियों का वीडियो दिखाया गया। जीविका सीएम गुड़िया कुमारी ने बताया कि ग्राम संगठन की अंजना देवी और अंजना मिश्रा ने मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना, महिला हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की विस्तार से जानकारी दी। वहीं एसीडब्लू श्वेता कुमारी ने उपस्थित महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, आदर्श दंपती योजना, अल्पसंख्यक मुस्लिम […]

भागलपुर में महिला बनी बहादुरी की मिसाल – मोबाइल झपटमार को दबोचकर सौंपा पुलिस को ||GS GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डिक्सन मोड़ पर बुधवार को एक महिला ने असाधारण साहस का परिचय देते हुए मोबाइल झपटमार युवक को भीड़ के बीच धर दबोचा और ट्रैफिक पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना न केवल अपराधियों को चेतावनी है, बल्कि आम लोगों के लिए भी एक प्रेरणा बन गई है। घटना उस समय की है जब सीमा देवी नामक महिला सब्जी खरीदने डिक्सन मोड़ पर पहुंची थीं। इसी दौरान एक युवक ने उनका मोबाइल झपट लिया और भागने लगा, लेकिन जैसे ही वह सड़क पर गिरा, सीमा देवी ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। भीड़ के बीच अकेले महिला द्वारा दिखाई गई बहादुरी ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। सीमा देवी ने […]

भागलपुर में नया ट्रैफिक नियम लागू – इंश्योरेंस फेल होने पर अब ₹3000 का ऑनलाइन चालान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक सख्त करते हुए अब वाहन चालकों के लिए हेलमेट के साथ-साथ वैध इंश्योरेंस अनिवार्य कर दिया गया है। शहर में लगे कुल 16 ट्रैफिक सर्विलांस कैमरे अब बिना हेलमेट के साथ-साथ बिना इंश्योरेंस चलने वाले वाहनों की भी निगरानी करेंगे। ट्रैफिक डीएसपी आशिष सिंह ने जानकारी दी कि यदि किसी वाहन का इंश्योरेंस फेल पाया गया, तो उस पर ₹3000 का ऑनलाइन चालान सीधे जारी कर दिया जाएगा। यह नियम 24 अप्रैल से पूरे भागलपुर शहरी क्षेत्र में प्रभावी कर दिया गया है। डीएसपी ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे कम से कम थर्ड पार्टी इंश्योरेंस अवश्य करवाएं, ताकि न सिर्फ़ ट्रैफिक नियमों का पालन हो सके, बल्कि किसी दुर्घटना […]

भागलपुर में जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ का कार्यालय उद्घाटन, ललन सर्राफ ने कहा – “2025 में फिर से नीतीश, 2025 में 225” ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जनता दल यूनाइटेड के व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ भागलपुर महानगर के कार्यालय का उद्घाटन रविवार को विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता, जदयू के प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ललन सर्राफ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भागलपुर में जदयू का यह पांचवां कार्यालय है और इससे संगठन की मजबूती का अंदाजा लगाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान 80 कार्यकर्ताओं एवं वार्ड अध्यक्षों को पार्टी का सदस्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। “विपक्ष को ढूंढनी पड़ेगी सीट” ललन सर्राफ ने अपने संबोधन में कहा कि भागलपुर के कार्यकर्ता इतने जांबाज हैं कि जिस दल में ये होंगे, वहां […]