5
(2)

नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी नवगछिया इकाई की ओर से संगठन को सशक्त और तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से आईटी और मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं। इस क्रम में संजीव कुमार वर्मा को जिला आईटी संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।

संगठनात्मक मजबूती के तहत छह जिला प्रवक्ताओं की भी घोषणा की गई है, जिनमें दिनेश यादव को मुख्य जिला प्रवक्ता बनाया गया है। अन्य जिला प्रवक्ता के रूप में अभय राय, रवीश भारती, कौशल जायसवाल, प्रवेश कुमार यादव और कुमार गौरव को जिम्मेदारी दी गई है।

मीडिया विभाग की कमान रूपेश झा और अनीष यादव को सौंपी गई है, जिन्हें संयुक्त रूप से मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है। वहीं, डाटा प्रबंधन के कार्यभार की जिम्मेदारी शिवम कुमार को सौंपी गई है।

इन सभी नियुक्तियों की जानकारी भाजपा नवगछिया के जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद ने दी। उन्होंने विश्वास जताया कि नवगठित आईटी और मीडिया टीम पार्टी की विचारधारा और कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: