Tag Archives: naugachia

Noimg

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में नए स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने किया योगदान ||GS NEWS

ऋषव मिश्रा कृष्णा की कलम सेनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य प्रबंधक के रूप में शनिवार को नए स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने अपना योगदान दिया। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. वरुण कुमार के अलावा कई अन्य कर्मचारियों ने भी उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल के पूर्व स्वास्थ्य प्रबंधक रमन कुमार का हाल ही में सुल्तानगंज में तबादला कर दिया गया था। उनकी जगह पर भागलपुर के नाथनगर से जितेंद्र कुमार को नवगछिया अस्पताल का नया स्वास्थ्य प्रबंधक नियुक्त किया गया। जितेंद्र कुमार की नियुक्ति से स्थानीय अस्पताल कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने कार्यभार संभालते हुए कहा कि वे […]

Noimg

नवगछिया प्लेटफार्म 1 के समीप पटरी पार करने के दौरान किशोर को सर्प नें डंसा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के नया टोला निवासी यश राज, पिता किशन शर्मा, सर्पदंश का शिकार हो गया। परिजनों के अनुसार, यश राज सोनी डेयरी से पनीर खरीदने गया था। लौटते समय रेलवे प्लेटफार्म के पास पानी टंकी के समीप एक विषैले सांप ने उसे डस लिया। युवक ने तत्परता दिखाते हुए सांप की तस्वीर खींचकर परिजनों को भेजी और उन्हें घटना की जानकारी दी। परिजन तत्काल यश राज को अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसका इलाज जारी रहा। चिकित्सकों के अनुसार, युवक अब खतरे से बाहर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे पटरी के आसपास झाड़ियां और घास उग गई हैं, जिससे वहां जंगली जीवों का खतरा बढ़ गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप […]

Noimg

नवगछिया राजकीय लक्ष्मी कन्या मध्य विद्यालय की शिक्षिका मनोरमा देवी को दी गयी विदाई | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के राजकीय लक्ष्मी कन्या मध्य विद्यालय की शिक्षिका मनोरमा देवी के सेवानिवृत होने पर विद्यालय प्रबंधन ने एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्य इंद्रा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। समारोह में सेवानिवृत शिक्षिका मनोरमा देवी को उनके समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। पार्षद और शिक्षा समिति की अध्यक्ष चम्पा कुमारी ने उन्हें धार्मिक ग्रंथ देकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश राणा, शिक्षिका नीतू कुमारी, पुष्पा कुमारी, शिक्षक सुमन कुमार और विद्यालय की छात्राएं भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने शिक्षिका मनोरमा देवी के साथ बिताए गए समय और उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए उन्हें […]

Noimg

नवगछिया बार एसोसिएशन चुनाव में दूसरे दिन 51 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया बार एसोसिएशन चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन 51 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए पर्चा दाखिल किया। निर्वाचन पदाधिकारी सीताराम सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अनुज कुमार चौधरी, सुरेंद्र नारायण मिश्र, भूपनारायण सिंह और जयप्रकाश यादव ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष पद के लिए उदयकांत कुमार, नंदलाल यादव, नीरज कुमार झा, दीपेंद्र कुमार सिन्हा, और विजय कुमार सिंह ने पर्चा दाखिल किया। महासचिव के एक पद के लिए जय नारायण यादव और अजीत कुमार ने नामांकन किया। संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए किशोर कुमार झा, ओम प्रकाश चौधरी, जय नारायण यादव तृतीय, राधा कृष्ण सिंह, श्यामल किशोर श्यामल, कृष्ण कुमार आजाद, और राजेंद्र विश्वकर्मा ने नोमिनेशन दिया। सहायक सचिव के तीन पदों के […]

Noimg

नवगछिया न्यायालय कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, न्यायिक कार्य प्रभावित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: नवगछिया न्यायालय के कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही, जिसके कारण न्यायालय का पूरा कार्य ठप हो गया। हड़ताल के कारण वादियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर यह हड़ताल की जा रही है, जिसमें कर्मियों ने वेतन वृद्धि, स्थायीकरण और बेहतर कार्य परिस्थितियों की अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन किया है। हड़ताल कर रहे कर्मियों का कहना है कि उनकी मांगों पर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, जिससे उन्हें हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस हड़ताल के कारण कई मामलों की सुनवाई रुकी हुई है, और नये मामलों की फाइलिंग सहित अन्य न्यायिक कार्य […]

Noimg

नवगछिया साइबर थाना ने ठगी के ₹9.85 लाख में से ₹8.85 लाख किया रिकवर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: नवगछिया साइबर थाना पुलिस ने बिहपुर के एक किराना दुकानदार के साथ हुई ₹9.85 लाख की साइबर ठगी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अब तक ₹8.85 लाख की राशि रिकवर कर पीड़ित के खाते में वापस कर दी है। घटना का विवरणबिहपुर के किराना दुकानदार ने बताया कि उन्होंने बभनगांवा स्थित बंधन बैंक में दुकान के लिए सामान खरीदने हेतु ₹9.85 लाख जमा किए थे। जब उन्होंने बैंक से पैसे निकालने की कोशिश की, तो खाते में कोई रकम नहीं थी। साइबर ठगों ने 20 बार ट्रांजेक्शन करते हुए 27 दिसंबर को 11 बार ₹50,000, 30 दिसंबर को ₹1 लाख, चार बार ₹50,000, और अन्य छोटी-बड़ी रकम मिलाकर कुल ₹9.85 लाख निकाल लिए। पीड़ित ने […]

Noimg

NAUGACHIA : नियमों का पालन करने वाले भी, अनदेखी करने वाले भी: नवगछिया में फिर दिख रहा अतिक्रमण || GS NEWS

जामनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन द्वारा की गई तोड़फोड़ को महज एक माह ही बीता है, लेकिन दुकानदारों ने फिर से सड़क पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। हड़िया पट्टी की व्यस्त सड़कों पर दुकानदारों ने अपनी दुकानें सड़क तक फैला दी हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर फिर कब्जा, राहगीरों को दिक्कत हरिया पट्टी में अनाज के दुकानदार सड़क पर बोरियां रख रहे हैं, वहीं कपड़ों के दुकानदार अपनी बेंच और सामान सड़क पर सजा रहे हैं। इससे न केवल जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए परेशानी भी बढ़ गई है। स्टेशन रोड पर स्थिति और भी खराब है। […]