Tag Archives: naugachia

NAUGACHIA : मोमोज दुकानदार गोलीकांड का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

48 घंटे के भीतर दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार नवगछिया पुलिस ने परबत्ता थाना क्षेत्र में हुए मोमोज दुकानदार गोलीकांड का सफल उद्भेदन करते हुए महज 48 घंटे के भीतर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। शुक्रवार को नवगछिया पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कार्यालय वेश्म में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 12 मई 2026 को परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया मोड़ के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में परबत्ता थाना कांड संख्या-64/26 दर्ज कर जांच शुरू […]

NAUGACHIA : प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में जीएस न्यूज़ के “क्रिएटिव टैलेंट हंट” सम्मान समारोह का आयोजन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं कर्मियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित नवगछिया स्थित प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में जीएस न्यूज़ अखबार द्वारा आयोजित “क्रिएटिव टैलेंट हंट” प्रतियोगिता का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं विद्यालय कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा वार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यार्थियों ने मंच पर सम्मान प्राप्त कर उत्साह व्यक्त किया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, समन्वयकों तथा अन्य कर्मियों को भी उनके योगदान और विद्यार्थियों […]

NAUGACHIA : नवगछिया में ट्रक चालक की संदिग्ध हालत में मौत, गोली मारकर हत्या की आशंका, इलाके में हड़कंप – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला में शुक्रवार सुबह एक ट्रक चालक का संदिग्ध हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के सहोडी निवासी 48 वर्षीय नवीन कुमार सिंह, पिता महेश्वर सिंह के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया मामला गोली मारकर हत्या का बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। पत्नी सविता देवी और इकलौते पुत्र सौरभ कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार नवीन कुमार सिंह पेशे से ट्रक चालक थे। वह पूर्णिया से ट्रक पर कोल्ड ड्रिंक एवं अन्य सामान लोड कर भागलपुर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने नवगछिया […]

NAUGACHIA : नाव पर सवार होकर निकली बारात, दूल्हे की कमर में बंधी तलवार बनी आकर्षण का केंद्र || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के कारण नाव से पहुंचे बाराती नवगछिया : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद शादी-विवाह के मौसम में लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। सड़क संपर्क बाधित होने के कारण अब लोगों को नाव के सहारे गंगा पार करनी पड़ रही है। इसी बीच बुधवार को नवगछिया से निकली एक अनोखी बारात लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। दूल्हे की गाड़ी पूरी तरह सजाई गई थी, लेकिन पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण बारात को महादेवपुर घाट पर ही वाहन रोकना पड़ा। इसके बाद दूल्हा और बाराती नाव पर सवार होकर शादी के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार तेतरी गांव निवासी नीतीश कुमार, पिता भगीरथ मंडल, नाव से घोघा निवासी पगो मंडल की पुत्री […]

NAUGACHIA : बिहपुर में 17 मई को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय “आर्ट ऑफ गिविंग” दिवस || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

वॉलीबॉल क्लबों को खेल सामग्री देकर खिलाड़ियों को किया जाएगा प्रोत्साहित नवगछिया  के बिहपुर में 17 मई को डॉ. Achyuta Samanta के जीवन-दर्शन पर आधारित अंतरराष्ट्रीय “आर्ट ऑफ गिविंग” दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम का विषय “साझा करें और आगे बढ़ें” निर्धारित किया गया है। बिहार राज्य आर्ट ऑफ गिविंग के अध्यक्ष नीलकमल राय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर बिहार के सभी 38 जिलों के 125 वॉलीबॉल क्लबों को तीन-तीन वॉलीबॉल तथा एक-एक जाल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। आर्ट ऑफ गिविंग के समन्वयक एवं नवगछिया पुलिस जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष […]

NAUGACHIA : महादेवपुर घाट पर मालवाहक जहाज सेवा और यात्री सुविधाओं को लेकर बैठक || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

घाट पर आधारभूत सुविधाएं विकसित करने पर हुई चर्चा नवगछिया : महादेवपुर घाट पर मालवाहक जहाज सेवा एवं यात्री सुविधाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश तथा जिरिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राज शेखर शामिल हुए। बैठक के दौरान जाह्नवी चौक घाट पर बड़े जहाजों के सुरक्षित ठहराव और परिचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन के लिए सड़क निर्माण, पार्किंग क्षेत्र विकसित करने तथा घाट पर आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने घाट क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर संभावित व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा, यात्री सुविधा और […]

NAUGACHIA : नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप नवगछिया : ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने एक युवक पर शादी की नीयत से पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 12 मई को वह बैंक के काम से बाहर गई थी। बैंक से लौटकर जब घर पहुंची तो उसकी पुत्री घर पर नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। महिला ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उसकी पुत्री को पंचायत भवन की ओर जाते हुए देखा था। वहीं उसके पुत्र ने जानकारी […]

NAUGACHIA : तिनटंगा जहाज घाट पर टोटो पलटने से मां-बेटा घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

मौके पर पहुंची पुलिस, प्राथमिक उपचार के बाद नाव से भेजा गया नवगछिया : विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद कहलगांव जाने वाले लोगों की आवाजाही इन दिनों तिनटंगा जहाज घाट के रास्ते नाव के सहारे हो रही है। रोजाना बड़ी संख्या में यात्री घाट पहुंच रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को घाट के समीप एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार मां-बेटा घायल हो गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए घाट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। घटना की सूचना मिलते ही घाट पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी रसनदेव पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम […]

NAUGACHIA : सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

दूसरे दिन भी मृतक के घर नहीं जला चूल्हा नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के चपरघट गांव निवासी हीरो कुमार की सड़क हादसे में मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना के दूसरे दिन गुरुवार को भी मृतक के घर में चूल्हा नहीं जला और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा। मृतक की पहचान वेदानंद सिंह के 28 वर्षीय पुत्र हीरो कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार को खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित अंभो चौक के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में हीरो कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी मौसम […]

NAUGACHIA : पुलिस टीम पर हमला मामले में अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

गिरफ्तारी के दौरान लाठी-डंडे से किया गया था हमला नवगछिया :  सुलतानगंज थाना एवं भवानीपुर थाना की संयुक्त पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार 12 मई को सुलतानगंज थाना कांड संख्या 255/26 के अप्राथमिकी अभियुक्त मनीष कुमार की गिरफ्तारी के लिए सुलतानगंज एवं भवानीपुर थाना की संयुक्त टीम भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर में छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान अभियुक्त को पुलिस गिरफ्तारी से बचाने के उद्देश्य से दो लोगों ने लाठी-डंडे से लैस होकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। बताया गया कि हमला जानलेवा नीयत से किया […]