


नवगछिया : सिमरा गांव में आपसी विवाद के दौरान दो युवकों के बीच हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सिमरा निवासी मिथिलेश झा के पुत्र आनंद कुमार के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार आनंद कुमार का गांव के ही राजीव मंडल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान आनंद कुमार के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार फिलहाल घायल युवक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है तथा विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
















