2
(1)




नवगछिया स्थित बाल भारती विद्यालय में आगामी 20 मई से 24 मई तक पांच दिवसीय विशेष समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह समर कैंप कक्षा 4 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित होगा, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए शिक्षा, कला, खेल, आत्मरक्षा एवं मनोरंजन से जुड़ी कई गतिविधियां कराई जाएंगी।


विद्यालय प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार समर कैंप के दौरान बच्चों के लिए Fun & Games, Sports, Self Defence, Fashion Show, Arts & Crafts, Yoga, Dance & Music, Fire Free Cooking, Shooting, Skating एवं Swimming जैसी आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर लाना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक और यादगार बनाना है। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक निखिल चिरानिया एवं पुरुषोत्तम कुमार के देखरेख में किया जा रहा है ।



विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह ने कहा कि
“आज के समय में बच्चों का विकास सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रह गया है। बच्चों को मानसिक, शारीरिक और रचनात्मक रूप से मजबूत बनाना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से बाल भारती विद्यालय यह समर कैंप आयोजित कर रहा है। यहां बच्चों को सीखने के साथ आनंद लेने का भी अवसर मिलेगा। हमारा प्रयास है कि हर बच्चा अपनी प्रतिभा को पहचान सके और उसे सही मंच प्राप्त हो। समर कैंप बच्चों के अंदर अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।”


वहीं विद्यालय के प्रशासक डी पी सिंह ने कहा कि
“बाल भारती विद्यालय हमेशा से बच्चों के समग्र विकास को प्राथमिकता देता आया है। यह समर कैंप केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चे नई चीजें सीखेंगे, अपनी झिझक दूर करेंगे और अपनी रचनात्मक क्षमता को निखारेंगे। अभिभावकों में भी इस समर कैंप को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। विद्यालय का प्रयास है कि बच्चे छुट्टियों का सदुपयोग करें और कुछ नया सीखकर आगे बढ़ें।”

मिली जानकारी के अनुसार समर कैंप के दौरान होने वाली विभिन्न गतिविधियों की न्यूज़ कवरेज, वीडियो रील्स, फोटोग्राफी एवं विशेष झलकियां जीएस न्यूज़ पर प्रसारित की जाएंगी, ताकि बच्चों की प्रतिभा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके और उन्हें प्रोत्साहन मिल सके।


विद्यालय परिवार ने अभिभावकों से बच्चों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि बच्चे इस विशेष समर कैंप का भरपूर लाभ उठा सकें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 2 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: