Tag Archives: naugachia

NAUGACHIA : गड्ढे के पानी में डूबने से मासूम की मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला स्थित चिमनी भट्ठा के समीप पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातम का माहौल है। मृतक की पहचान मोहम्मद अशफाक के 7 वर्षीय पुत्र मोहम्मद हैदर उर्फ रोहित अली के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बच्चा घर से कुछ दूरी पर बकरी चराने गया था। इसी दौरान वह पानी भरे गड्ढे में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ने पर बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर लाया गया। अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी […]

NAUGACHIA : नवगछिया में साइबर ठगी का मामला: मीसो कस्टमर केयर बनकर 73,218 रुपये की ठगी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। जिले में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला से 73,218 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली गई। पीड़िता प्रियंका कुमारी, जो मीसो ऐप पर प्रीति कुमारी के नाम से रजिस्टर्ड हैं, ने इस संबंध में नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने मीसो ऐप पर एक ऑर्डर किया था। इसी दौरान डिलीवरी बॉय के रूप में राजा कुमार नामक व्यक्ति ने उनसे फोन पर ओटीपी लेकर ऑर्डर से संबंधित प्रक्रिया पूरी की और बाद में सामान लेकर फरार हो गया। इसके बाद प्रियंका कुमारी ने मीसो कस्टमर केयर के नाम से एक ऑनलाइन नंबर पर संपर्क किया। कॉल पर मौजूद व्यक्ति ने स्वयं को कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताया […]

NAUGACHIA : अवैध टोटो स्टैंड से नवगछिया बाजार में दिनभर लगता रहा जाम || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

त्योहार की भीड़ के बीच लोगों को आवागमन में भारी परेशानी नवगछिया : वट सावित्री पर्व को लेकर गुरुवार को नवगछिया बाजार में भारी भीड़ देखने को मिली। एक ओर बाजार की दुकानों में खरीदारी को लेकर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही, वहीं दूसरी ओर ई-रिक्शा एवं टोटो चालकों द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों पर अवैध रूप से स्टैंड बना देने के कारण पूरे शहर में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। बाजार के मुख्य मार्ग, स्टेशन चौक, दुर्गा मंदिर चौक, स्टेशन रोड सहित कई प्रमुख स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सड़क पर जगह-जगह टोटो और अन्य छोटे वाहन खड़े रहने के कारण लोगों को पैदल चलने में भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना […]

NAUGACHIA : बिहार प्रान्तीय खेतिहर मजदूर यूनियन का दो दिवसीय जिला सम्मेलन सम्पन्न || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

मजदूरों के अधिकार और श्रम कानूनों को लेकर सरकार पर साधा निशाना नवगछिया : बिहार प्रान्तीय खेतिहर मजदूर यूनियन का दो दिवसीय जिला सम्मेलन इस्माइलपुर प्रखंड के सुदन टोला में संपन्न हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन राज्य पर्यवेक्षक एवं यूनियन पदाधिकारी कामरेड देवेन्द्र चौरसिया ने किया। सम्मेलन में खेतिहर मजदूरों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों तथा श्रमिक अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कामरेड देवेन्द्र चौरसिया ने केंद्र एवं बिहार सरकार पर खेतिहर मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार जनसंघर्षों की आवाज सुनने के बजाय मजदूरों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों पर दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि आज तक खेतिहर मजदूरों […]

NAUGACHIA : नवगछिया में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर हुआ हादसा, अस्पताल में चल रहा इलाज नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर हाईवे किंग के समीप सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायलों की पहचान मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोत बलिया निवासी सिंगेश्वर मंडल एवं उनकी पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दंपति अपने घर से इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जयमंगल टोला जा रहे थे। इसी दौरान विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर उनका वाहन सड़क दुर्घटना का […]

NAUGACHIA : दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

एक की हालत गंभीर, पटना रेफर नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत साहू परवत्ता के पास विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की पहचान परवत्ता थाना क्षेत्र के खगड़ा निवासी विभाष झा के पुत्र युवराज कुमार तथा मधेपुरा जिले के रतवारा निवासी गरीब मेहता के पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परवत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार युवराज कुमार की हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर […]

NAUGACHIA : रंगदारी नहीं देने पर युवक की गोली मारकर हत्या || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया पहुंचे सांसद पप्पू यादव, परिजनों से मिल जताया दुख नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए रंगदारी नहीं देने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार खरीक थाना क्षेत्र के कठेला इलाके में शनिवार रात कुछ बदमाश शराब पीने के लिए युवक से रुपये की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर अपराधियों ने खरीक बाजार निवासी विजय मोदी के 25 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार मोदी को सरेआम गोली मार दी। गोली युवक के […]

NAUGACHIA : जनगणना और किसान पंजीकरण को लेकर हुई समीक्षा बैठक || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर के समीक्षा भवन में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनगणना अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण कार्य एवं कृषक पंजीकरण अभियान को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रखंडवार मकान सूचीकरण कार्य की समीक्षा की गई तथा प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों की निगरानी में जनगणना कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। कृषक पंजीकरण अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि जिन किसानों की जमीन की जमाबंदी हो चुकी है, उनका पंजीकरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि पिछले 6 से 7 वर्षों के जमाबंदी रिकॉर्ड आधार के साथ उपलब्ध हैं, जिन्हें सत्यापित कर पोर्टल पर अपलोड किया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि कर्मचारी […]

Noimg

NAUGACHIA : तिनटंगा घाट से मालवाहक जहाज सेवा शुरू करने की तैयारी लगभग पूरी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद जलमार्ग को बनाया जा रहा वैकल्पिक सहारा नवगछिया : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर, नवगछिया एवं सीमांचल के कई जिलों के बीच सड़क संपर्क प्रभावित हो गया है। आवागमन बाधित होने से आम लोगों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों और माल ढुलाई पर भी असर पड़ा है। ऐसे में जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जलमार्ग परिवहन को मजबूत करने की दिशा में तेजी से पहल शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शार्क शिपिंग कंपनी  के चार बड़े मालवाहक जहाज रविवार से गंगा नदी में परिचालन शुरू कर सकते हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर तिनटंगा करारी घाट से कहलगांव गंगा घाट तक जहाज सेवा शुरू करने की तैयारी लगभग […]

NAUGACHIA : मरम्मत को लेकर ब्रह्मोतार बांध का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

संभावित बाढ़ खतरे को देखते हुए प्रशासनिक सक्रियता तेज नवगछिया के गंगा एवं कोसी नदी से संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए गोपालपुर प्रखंड स्थित ब्रह्मोतार बांध की मरम्मत को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। ग्रामीणों द्वारा बांध की जर्जर स्थिति को लेकर दिए गए आवेदन पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए जल संसाधन विभाग को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके बाद मंगलवार को जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता जयप्रकाश पासवान एवं अंचलाधिकारी रोशन कुमार ने ब्रह्मोतार बांध का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तटबंध के क्षतिग्रस्त हिस्सों का जायजा लिया तथा बांध की तकनीकी स्थिति की जांच की। अधिकारियों ने संभावित कमजोर स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक मरम्मत कार्य को […]