Tag Archives: naugachia

NAUGACHIA : सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी गंभीर घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

परीक्षा दिलाने जा रहे दंपति को हाईवा ने मारी टक्कर, घर में पसरा मातम नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के अंभों ढाला के पास बुधवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के चपरघट निवासी वेदानंद सिंह के 28 वर्षीय पुत्र हीरो कुमार के रूप में हुई है। वहीं उनकी पत्नी मौसम कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार हीरो कुमार अपनी पत्नी मौसम कुमारी को स्नातक पार्ट-वन की परीक्षा दिलाने के […]

NAUGACHIA : अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पत्नी घायल, अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में चल रहा इलाज नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 स्थित अंभो चौक पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। हादसा तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के चपरघट निवासी 25 वर्षीय हीरो कुमार, पिता बेदानंद सिंह के रूप में हुई है। वहीं उनकी पत्नी मौसम कुमारी आंशिक रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में चल रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब एक बजे हीरो कुमार अपनी पत्नी को जेपी कॉलेज नारायणपुर में सेमेस्टर-3 की परीक्षा […]

NAUGACHIA : टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के छात्रों ने लहराया परचम नवगछिया  के जगतपुर स्थित Techno Mission International School के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार विज्ञान संकाय में अदिति कश्यप ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वाणिज्य संकाय में मो. नवाजुद्दीन ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। कला संकाय में ऋषभ कुमार ने 86.8 प्रतिशत अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विज्ञान संकाय अदिति कश्यप — 91.8% अर्पित कुमार — 89.8% खुशी कुमारी — 84.2% आर्यन राज — […]

NAUGACHIA : ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान में लाखों की चोरी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

एक माह में दूसरी बार वारदात, अज्ञात चोरों के खिलाफ रेल थाना में केस दर्ज नवगछिया रेल जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत नयाटोला वार्ड संख्या-08 में अज्ञात चोरों ने एक ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। लगातार बढ़ रही चोरी और सेंधमारी की घटनाओं से इलाके के व्यवसायियों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का आरोप है कि रात में पुलिस गश्ती नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार नवगछिया वार्ड संख्या-08 निवासी भोला पंडित, पिता सुरेश पंडित ने बताया कि मंगलवार रात चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से से चदरा काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने दुकान के […]

NAUGACHIA : ब्रह्मोतार बांध का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

संभावित बाढ़ खतरे को देखते हुए तटबंध की स्थिति का लिया जायजा नवगछिया : गंगा एवं कोसी नदी से संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए गोपालपुर प्रखंड स्थित ब्रह्मोतार बांध की मरम्मत को लेकर प्रशासनिक सक्रियता बढ़ गई है। ग्रामीणों द्वारा बांध की जर्जर स्थिति को लेकर दिए गए आवेदन पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए जल संसाधन विभाग को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके बाद मंगलवार को जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता जयप्रकाश पासवान एवं अंचलाधिकारी रोशन कुमार ने ब्रह्मोतार बांध का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तटबंध के क्षतिग्रस्त हिस्सों का बारीकी से जायजा लिया तथा उसकी तकनीकी स्थिति की जांच की। अधिकारियों ने संभावित कमजोर बिंदुओं को चिन्हित कर आवश्यक […]

NAUGACHIA : बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिकारियों से की मुलाकात || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पुलिसकर्मियों की समस्याओं और कल्याण को लेकर हुई चर्चा नवगछिया : बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा पुलिस जिला नवगछिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मंगलवार को पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने अधिकारियों को बुके एवं गुलदस्ता भेंट कर पुलिसकर्मियों की समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा की। पदाधिकारियों ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, एसडीपीओ ओमप्रकाश कुमार, डीएसपी मुख्यालय, ट्रैफिक डीएसपी, लाइन डीएसपी, लाइन मेजर सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान संगठन की ओर से पुलिस जवानों के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा सक्रिय रहने का भरोसा दिलाया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन पुलिसकर्मियों के कल्याण, सुविधा और […]

NAUGACHIA : ढलान पर लुढ़क कर पलटा टोटो, खेल रही 3 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के नारायणपुर में घर के पास खड़ी एक सवारी टोटो अचानक ढलान पर लुढ़क कर पलट गयी, जिससे उस पर खेल रही एक 3 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल बच्ची की पहचान नारायणपुर निवासी कयल अली की पुत्री कुमाती खातून के रूप में हुई है। घायल बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची घर के पास लगी सवारी टोटो पर खेल रही थी। उस समय टोटो का चालक वहां मौजूद नहीं था। इसी दौरान ढलान होने के कारण टोटो अचानक नीचे की ओर लुढ़क गया और पलट गया। हादसे में टोटो पर बैठी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को तत्काल नारायणपुर अस्पताल […]

NAUGACHIA : मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने उड़ाए 55 हजार रुपये || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। साइबर अपराधियों द्वारा ऑनलाइन ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला नवगछिया थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी का है, जहां साइबर ठगों ने एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर उसके खाते से 55 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले को लेकर नवगछिया साइबर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। पीड़ित नीरज कुमार भगत ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद अपराधियों ने बैंक खाते एवं मोबाइल से जुड़ी जानकारी का दुरुपयोग करते हुए उनके खाते से 55 हजार रुपये की निकासी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही उनके होश उड़ गए। नीरज कुमार भगत ने […]

NAUGACHIA : घरेलू विवाद में चार बच्चों की मां ने आग लगाकर दे दी जान || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

शौचालय में जली अवस्था में मिला शव, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतियारा वार्ड संख्या-2 में घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने आग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना सोमवार की आधी रात की बताई जा रही है। मंगलवार सुबह महिला का शव घर के आंगन में बने शौचालय में पूरी तरह जली अवस्था में बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सतियारा वार्ड संख्या-2 निवासी मुकेश मंडल की 37 वर्षीय पत्नी समता कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला चार बच्चों की मां थी। घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और कागजी […]

NAUGACHIA : नवगछिया पुलिस जिला में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला में मंगलवार को माह अप्रैल की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने की। गोष्ठी का आयोजन पुलिस कार्यालय सभागार में किया गया, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, अंचल निरीक्षक नवगछिया एवं बिहपुर सहित जिले के सभी थानाध्यक्ष और कार्यालय शाखा प्रभारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिले में लंबित कांडों, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को कांडों, वारंट, कुर्की एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा बीएनएसएस की धारा 126, 128 एवं 129 तथा सीआरपीसी की धारा 107 के तहत की गई कार्रवाई की भी समीक्षा […]