5
(1)



साइबर अपराध शाखा कैमूर से नवगछिया में मिली नई जिम्मेदारी

नवगछिया : बिहार पुलिस प्रशासन में हुए ताजा फेरबदल के तहत कैमूर जिले के भभुआ में साइबर अपराध शाखा में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक अनिकेत कुमार को नवगछिया का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश का तबादला कैमूर जिले के भभुआ अनुमंडल में कर दिया गया है।


गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य में कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसी क्रम में नवगछिया अनुमंडल की जिम्मेदारी अब अनिकेत कुमार को सौंपी गई है।

बताया जा रहा है कि अनिकेत कुमार साइबर अपराध से जुड़े मामलों में तकनीकी अनुभव रखने वाले अधिकारी माने जाते हैं। कैमूर में साइबर अपराध शाखा में कार्य करते हुए उन्होंने कई मामलों के अनुसंधान और तकनीकी जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब उन्हें नवगछिया जैसे संवेदनशील अनुमंडल की जिम्मेदारी दी गई है, जहां कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और साइबर अपराध रोकथाम जैसी चुनौतियां प्रमुख हैं।


वहीं ओम प्रकाश के कार्यकाल में नवगछिया पुलिस ने कई चर्चित मामलों का उद्भेदन किया। अपराध नियंत्रण, विशेष छापेमारी अभियान तथा कई बड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई को लेकर उनका कार्यकाल चर्चा में रहा। अब उनका तबादला कैमूर जिले के भभुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में किया गया है।

पुलिस महकमे में हुए इस प्रशासनिक बदलाव को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जल्द ही नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिकेत कुमार नवगछिया में योगदान देकर कार्यभार संभालेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: