0
(0)



पूल कैंपस ड्राइव 2026 में मिली सफलता, संस्थान में खुशी का माहौल

पूर्णिया : विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VVIT), पूर्णिया के लिए यह गर्व और खुशी का विषय है कि संस्थान के 18 विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में सफल चयन हुआ है। यह चयन टीसीएस पूल कैंपस ड्राइव 2026 के माध्यम से हुआ, जिसका आयोजन वीवीआईटी परिसर में किया गया था। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे संस्थान में उत्साह का माहौल है।


चयनित विद्यार्थियों में आयुषी कुमारी, खुशी कुमारी, ऋत्विक रोशन, अभिषेक आनंद, पुष्पम प्रियदर्शी, आरती कुमारी, आदित्य आनंद, पियूष कुमार बाबुल, सोनू कुमार ठाकुर, प्रेरणा दुबे, रुचि रंजन सिन्हा, समर कुमार, अंजली कुमारी, खुशी मिश्रा, सौम्या कश्यप, नितिन आयुष, प्रियांशु शेखर एवं प्रिया कुमारी शामिल हैं।


इस उपलब्धि पर वीवीआईटी के चेयरमैन राजेश चंद्र मिश्रा, सचिव ब्रजेश चंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार, रजिस्ट्रार सह वाइस प्रिंसिपल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट सौरभ कुमार, उपप्राचार्य कोर स्टडीज़ डॉ. अनिकेत मानस, उपप्राचार्य कम्प्यूटिंग साइंसेज अभिषेक प्रसून, डीन डॉ. हेमंत कुमार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार गौरव कुमार सहित संस्थान के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

संस्थान प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन एवं संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।


ज्ञातव्य है कि टीसीएस मेगा कैंपस ड्राइव का आयोजन वीवीआईटी, पूर्णिया में किया गया था, जिसमें ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर (TPO) अंकित मिश्रा एवं ट्रेनिंग इंटर्नशिप ऑफिसर (TIO) रोहित झा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सतत प्रयास एवं बेहतर समन्वय से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

वहीं कैंपस मैनेजर शरद चंद्र पांडेय ने कहा कि संस्थान भविष्य में भी ऐसे रोजगारोन्मुखी एवं युवा हितकारी कार्यक्रमों को बढ़ावा देता रहेगा। असिस्टेंट कैंपस मैनेजर अक्षय कुमार सिंह ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।


अंत में संस्थान परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वीवीआईटी आगे भी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: