


नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के समीप रविवार रात सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बहत्तरा निवासी शकलदेव कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार चांदनी चौक के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर बने ब्रेकर के समीप मोटरसाइकिल अचानक असंतुलित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त होकर युवक सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं है ।

घटना की सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है ।
बताया जा रहा है कि युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।















