5
(1)



नवगछिया : एनएच-31 पर रविवार दोपहर एक बार फिर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय से लेकर संतोष धर्मकांटा तक फैला रहा। सड़क पर मक्का से लदी ट्रैक्टर और ट्रकों की लंबी कतार लगी रही, जिसके कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।


स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में मक्का खरीद-बिक्री के लिए कई गोदाम प्वाइंट संचालित हो रहे हैं। किसान अपनी उपज लेकर यहां पहुंचते हैं, जहां व्यापारी मक्का की खरीद करते हैं। इसके बाद वाहनों को तौल के लिए धर्मकांटा भेजा जाता है।

इसी प्रक्रिया के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रैक्टर और ट्रक सड़क किनारे खड़े रहते हैं, जिससे एनएच-31 पर लगातार जाम की समस्या बनी रहती है। रविवार को भी दोपहर के समय स्थिति गंभीर हो गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।



जाम के कारण छोटे वाहनों, एंबुलेंस, स्कूल बसों तथा कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई यात्री घंटों जाम में फंसे रहे।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मक्का खरीद केंद्रों और धर्मकांटा के पास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आम लोगों को रोजाना जाम की समस्या से राहत मिल सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: