0
(0)



महादेवपुर घाट से बरारी घाट तक पांच नावों का संचालन शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

नवगछिया : विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद उत्पन्न यातायात संकट के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की पहल पर नवगछिया और भागलपुर के बीच निशुल्क नाव सेवा शुरू कराई गई है। रविवार से महादेवपुर गंगा घाट से बरारी घाट तक पांच नावों का संचालन प्रारंभ किया गया।


बताया गया कि यह सेवा प्रतिदिन तब तक जारी रहेगी, जब तक पुल पर यातायात पूरी तरह बहाल नहीं हो जाता।

गौरतलब है कि सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन की ओर से नावों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ के कारण वह पर्याप्त साबित नहीं हो रही थी। प्रतिदिन हजारों लोगों को गंगा पार करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।


इसी समस्या को देखते हुए सांसद पप्पू यादव ने हाल में पुल और घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया था तथा अतिरिक्त नाव सेवा शुरू कराने की घोषणा की थी।

रविवार को उनके समर्थकों ने महादेवपुर घाट पर नाव सेवा का शुभारंभ कराया। हालांकि उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद स्वयं मौजूद नहीं थे।

सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हमने कहा था, हमने किया। नवगछिया और भागलपुर की जनता को मेरी तरफ से पांच नाव समर्पित।”



स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

नाव सेवा शुरू होने के बाद घाट पर यात्रियों की भीड़ में कुछ हद तक कमी देखी गई और लोगों ने इसे वर्तमान संकट में राहतभरा कदम बताया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: