Tag Archives: naugachia

Noimg

सात सूत्रीय मांग को लेकर अभाविप का अनशन चौथे दिन समाप्त || GS NEWS

उपलब्धिधरना प्रदर्शननवगछियाशिक्षाAMBA0

नवगछिया : सात सूत्रीय मांग को लेकर अभाविप का अनशन चौथे दिन समाप्त हुआ. अभाविप के सात सूत्रीय मांग में नवगछिया के सभी कॉलेज के छात्रावास चालू करने, नवगछिया में पीजी की पढ़ाई, जीबी कालेज की चाहरदीवारी का पुनर्निर्माण, महिला कॉलेज के मैदान खेलने लायक हो सहित अन्य मांगों को लेकर महिला कॉलेज के मुख्य गेट पर अनशन पर बैठे हुए थे. विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू, प्रोक्टर, रजिस्टार, कॉलेज इंस्पेक्टर, विश्वविद्यालय इंजीनियर के वार्ता के साथ अनशन पर बैठे कार्यकर्ता को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया गया । अभाविप के कॉलेज अध्यक्ष कुसुम कुमारी ने बताया कि महिला कॉलेज प्रशासन एवं विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों द्वारा लिखित दिया गया कि हमारी सात सूत्रीय मांग को विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा लिए गए निर्धारित […]

Noimg

नवगछिया नया टोला के तीनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख का दिया चेक || GS NEWS

उपलब्धिगंगाघटनानवगछियाAMBA0

घटना के महज 20 घंटे के अंदर नवगछिया सीओ द्वारा सौंपा गया चेक नवगछिया नगर परिषद के नया टोला के तीन युवक की नारायणपुर गंगा घाट पर डूबने से मौत हो गई । वहीं घटना के महज 20 घंटे में तीनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख का चेक नवगछिया सीओ द्वारा सौंपा गया। यह चेक थानाध्यक्ष नवगछिया, नगर परिषद नवगछिया अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव और पार्षद मुन्ना भगत द्वारा प्रदान किया गया। मौके पर सभी ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। बताते चले की तीन युवक नवगछिया अंचल के थे जिन्हें नवगछिया अंचलाधिकारी द्वारा चेक दिया गया वहीं चौथा युवक खरीक अंचल क्षेत्र का है जिसे खरीक के अंचलाधिकारी द्वारा दिया जाएगा। AMBA

Noimg

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का नवगछिया में हुआ भव्य स्वागत || GS NEWS

PurniaनवगछियाभागलपुरAMBA0

कहा – नवगछिया के स्वास्थ्य संबंधी समस्या, गंगा घाट पर व्यवस्था व नवगछिया जिला बनाने की मांग को रखेंगे केंद्र सरकार के सामने नवगछिया: नवगछिया एनएच 31 पर दक्ष हीरो मोटरसाइकिल शोरूम के समीप नवगछिया के सभापति प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं भावी विधायक प्रत्याशी प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव ने बांका के कटोरिया जा रहे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का भव्य स्वागत सम्मान किया और उनसे वार्ता की। इस दौरान प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव ने सांसद पप्पू यादव से नवगछिया में स्वास्थ्य व्यवस्था की तंदुरुस्ती, अनुमंडलीय अस्पताल में 11 बेड के आईसीयू अस्पताल जिसमें एएनएम एवं डॉक्टर की टीम हमेशा मौजूद रहे, श्रावणी मेला को देखते हुए गोपालपुर नवगछिया अनुमंडल के सभी गंगा घाटों पर एनडीआरएफ टीम, समुचित लाइट व पुलिस प्रशासन […]

Noimg

पहली सोमवारी पर हर हर महादेव और बोलबम के जयकारों से गूंजा बाबा ब्रजलेश्वरधाम || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबोल बमभक्ति पूजा अर्चनाAMBA0

नवगछिया। गंगा और कोसी के बीच बिहपुर प्रखंड के मड़वा गांव में विराजित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में सावन की पहली सोमवारी पर देवाधिदेव महादेव एवं माता पार्वती को जलार्पण के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार की अहले सुबह से ही ब्रजलेश्वरधाम में हर हर महादेव व बोलबम के जयकारे गूंजने लगा। शिवभक्तों ने इस दौरान माता पार्वती, माता काली समेत विभिन्न देवी-देवताओं को जल अर्पित किया। वहीं मेला कमेटी के अध्यक्ष सह मड़वा पश्चिम के सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, कोषाध्यक्ष सह पंसस बिमल शर्मा, युवा नेता गोपाल चौधरी, विलास राय आदि ने बताया कि सोमवार को बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में करीब 50 हजार डाकबम सहित करीब एक लाख शिवभक्तों ने महादेव को जल चढ़या। वहीं […]

Noimg

कमर में देशी कट्टा लेकर जल चढ़ाने आया युवक,पुलिस नें दबोचा || GS NEWS

अपराधघटनानवगछियाबिहपुरAMBA0

नवगछिया। झंडापुर थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह मड़वा बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में जल चढ़ाने आए एक युवक (डाकबम) के कमर से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। इस बारे में झंडापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियूक्त इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता निवासी सावन कुमार है। गिरफ्तार अभियूक्त से हथियार के विषय मे पूछताछ की जा रही है। इसके आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। मामले को लेकर झंडापुर थाना में मद्ध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर अभियूक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। AMBA

Noimg

प्रशासन की लचर व्यवस्था के कारण हुई डूबने की घटना: प्रदेश प्रवक्ता राजद || GS NEWS

गंगाघटनादुखदनवगछियाAMBA0

नवगछिया। राजद प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने नारायणपुर जहाज घाट पर हुए डूबने की घटना को दिल दहलाने वाली घटना बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि शासन प्रशासन की लचर व्यवस्था के कारण इस तरह की घटनाएं हुई है। श्रावणी मेला को देखते हुए गंगा घाटों पर पुलिस प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था अगर रहती तो इस तरह की घटना नहीं होती, इसके लिए मुख्य रूप से शासन प्रशासन दोषी है। राजद प्रवक्ता ने नीतीश सरकार से मृतक के परिजनों को 10 -10 लाख रुपया मुआवजा मुहैया कराने की मांग की है। AMBA

Noimg

गंगा में नहाने के दौरान चार युवकों की डूबने से मौत || GS NEWS

गंगागोपालपुरनवगछियानारायणपुरAMBA0

नारायणपुर गंगा जहाज घाट पर रविवार देर रात घटी घटना मृतकों के घर मचा कोहराम नवगछिया। पुलिस जिला में सावन की पहली सोमवारी के मौके पर गंगा में स्नान करने के दौरान बड़ा ही दुखद घटना घटित हो गया। जहां भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गंगा जहाज घाट पर सोमवार/रविवार रात करीब एक बजे जल भरने गए 11 युवक (दोस्त) गंगा नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया। हो हल्ला सुनकर मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से सात युवकों को किसी तरह डूबने से बचा लिया गया। जबकि चार युवक अथाह पानी मे समा गए। चारों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के नयाटोला नवगछिया वार्ड संख्या 8 […]

Noimg

काला बिल्ला लगाकर की ड्यूटी || GS NEWS

गोपालपुरधरना प्रदर्शननवगछियापुलिसAMBA0

नवगछिया : होमगार्ड के जवान मांग को पूरा करने के लिए काला बिल्ला लगाकर ड्युटी किया. होमगार्ड के जवान ने 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी को दिया. बताया कि केंद्रीय समिति के निर्णय के अनुसार अपने 21 सूत्री मांगों के लिए गृहरक्षक सरकार का विरोध करते हुए काला बिल्ला लगाकर कर्त्तव्य का पालन करेंगे. 5 अगस्त को रैली प्रदर्शन करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया के समक्ष शांति पूर्वक एक दिवसीय धरना पर बैठेंगे. अध्यक्ष नंदकिशोर पासवान, सचिव चंदेश्वरी सिंह, पंकज कुमार ठाकुर, सनम कुमार सुमन, चंद्रशेखर सिंह मौजूद थे. AMBA

Noimg

डॉ० सत्यवान कुमार के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन || GS NEWS

आयोजनगोपालपुरनगर निगमनवगछियाAMBA0

नवगछिया : शनिवार को महंथ वैदेही शरण संस्कृत महाविद्यालय नवगछिया में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में दरभंगा के वेद विभाग के प्राध्यापक, महाविद्यालय के पूर्व अध्यापक सह पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि एवं नगर के लोकप्रिय कथावाचक संस्कृत एवं संस्कृति के रक्षक डॉ० सत्यवान कुमार के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया . उनके आत्मा की शांति के लिए सर्व- प्रथम दो मिनट का मौन रखा गया . मौके पर महविद्यालय के सचिव प्रवीण कुमार, महाविर के प्राचार्य डी० बुद्धि प्रकाश ठाकुर, हिन्दी व्याख्याता-डीए सुनील कुमार त्रिपाठी एवं सहादि० के समस्त अध्यापक, कर्मचारीगण, छात्र एवं छाताए उपस्थित थे . महाविद्यालय के सचिव द्वारा उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट की गई . मौके पर महावि० के प्राचार्य और […]