Tag Archives: naugachia

Noimg

NAUGACHIA: अस्मिता वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सोनवर्षा व माउंट कार्मेल बने चैंपियन ||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला वॉलीबॉल संघ के संयोजन में बिहपुर प्रखंड स्थित कन्या प्लस टू स्कूल सोनवर्षा के खेल मैदान में खेलो इंडिया अभियान के तहत आयोजित अस्मिता वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार की रात रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। सीनियर वर्ग में मेजबान टीम कन्या प्लस टू स्कूल सोनवर्षा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए घोघा टीम को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं जूनियर वर्ग में माउंट कार्मेल स्कूल भागलपुर की टीम ने असीसी टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सोनवर्षा टीम की खिलाड़ी प्रेरणा को ‘टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ घोषित किया गया। विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह […]

Noimg

NAUGACHIA: बिहपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया, विधायक इं शैलेंद्र की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न ||जीएस NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। सोमवार को बिहपुर केंद्रीय भाजपा कार्यालय में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बिहपुर विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इं शैलेंद्र प्रमुख अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने किया। विधायक इं शैलेंद्र ने पार्टी का ध्वजारोहण किया और साथ ही सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत भी गाया। उन्होंने संगठन के गौरवशाली इतिहास, सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को याद करते हुए सभी को भाजपा स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भारत माता की जय, वंदे मातरम और भाजपा ज़िंदाबाद के जयघोष से माहौल गूंज उठा। इं शैलेंद्र ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता “राष्ट्र प्रथम” की भावना के […]

NAUGACHIA : भागलपुर में एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के लिए चयन ट्रायल आयोजित ||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन हेतु भागलपुर जिले में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। यह पहल खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित की जा रही है। जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने बताया कि यह प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर है। केंद्र में विभिन्न खेल विधाओं के प्रशिक्षित कोचों के माध्यम से आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। भागलपुर में सोमवार को बैडमिंटन (बालक-बालिका), तीरंदाजी (बालक-बालिका) और बास्केटबॉल (बालक) वर्ग का चयन ट्रायल साहू उच्च विद्यालय परबत्ता, बैडमिंटन इंडोर हॉल और बास्केटबॉल कोर्ट, सैंडिस कंपाउंड में आयोजित किया गया। खिलाड़ियों को शटल रन, […]

Noimg

NAUGACHIA: मध्य विद्यालय पछियारी टोला, औलियाबाद में बाल संसद ने खेल के माध्यम से बच्चों को सिखाई शारीरिक और मानसिक विकास की जानकारी ||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सोमवार को बिहपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय पछियारी टोला, औलियाबाद में बाल संसद के माध्यम से बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातःकालीन चेतना सत्र के दौरान बाल संसद की संस्कृति एवं खेल मंत्री लक्ष्मी और उप-मंत्री कृतिका ने बच्चों को खेल के माध्यम से शारीरिक और मानसिक विकास के महत्व पर जानकारी दी। बाल संसद की उप प्रधानमंत्री आर्णिका ने इस अवसर पर बताया कि आज ही के दिन 1896 में विश्व स्तर पर सबसे बड़े प्रथम एथेंस ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई थी। युवा शिक्षा और खेल प्रेमी सुजीत कुमार सुमन ने बच्चों के लिए लूडो और शतरंज प्रतियोगिता आयोजित कराने में सहयोग किया, हालांकि कड़ी धूप और छोटे […]

Noimg

NAUGACHIA: कबीर आश्रम में वार्षिक सतगुरु कबीर सत्संग समारोह का आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के अंतर्गत तिनटंगा करारी कबीर आश्रम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक सतगुरु कबीर सत्संग समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में दूर-दूर से आए संतों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।समारोह में संत कृपाशरण साहेब, निर्मल साहेब, श्याम साहेब, सुधीर साहेब एवं राम साहेब ने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिए। संतों ने कबीर साहेब की वाणी का महत्व बताते हुए सत्य, अहिंसा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।संतों ने कहा कि कबीर साहेब के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने में प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही मानव जीवन को सफल बनाया जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया […]

Noimg

NAUGHCHIA: ई-केवाईसी अपडेट के नाम पर कॉलेज प्रोफेसर से दो लाख की साइबर ठगी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया  : साइबर ठगों ने इस बार एक कॉलेज प्रोफेसर को निशाना बनाते हुए दो लाख रुपये की ठगी कर ली। नवगछिया थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय प्रोफेसर अशोक कुमार मंडल ई-केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित प्रोफेसर अशोक कुमार मंडल ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 5 अप्रैल की दोपहर उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए ई-केवाईसी अपडेट करने की बात कही। इसके बाद ठग ने उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। जैसे ही उन्होंने लिंक खोला, उनके बैंक खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल दो लाख रुपये की राशि कट गई। […]

Noimg

NAUGHCHIA: कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । खरीक थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान तुलसीपुर निवासी दिलखुश कुमार के रूप में की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नियमित गश्ती अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के क्रम में उसके पास से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने मौके पर ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में खरीक थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत […]

Noimg

NAUGACHIA: जमीन विवाद में भाइयों ने किया जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार, अन्य फरार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर वार्ड संख्या छह में जमीन विवाद को लेकर हुए हिंसक झगड़े में गोपाल कुमार झा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। घायल गोपाल कुमार झा ने बताया कि उनके भाई मिथुन झा और सोनू झा अपनी पत्नियों के साथ जबरन घर में घुस आए और जमीन को लेकर विवाद करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान धारदार हथियार से सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। पीड़ित परिवार के अनुसार मारपीट के दौरान हमलावरों ने घर में रखे करीब दो लाख रुपये भी लूट लिये। घटना के बाद परिजनों […]

Noimg

NAUGACHIA : संदिग्ध लिंक खोलते ही युवक साइबर ठगी का शिकार, खाते से 76 हजार रुपये की अवैध निकासी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिघिंया मकंदपुर निवासी शैलेंद्र प्रसाद आजाद के पुत्र राजीव रंजन गुप्ता साइबर अपराधियों के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो गए। मोबाइल पर भेजे गए एक संदिग्ध लिंक को खोलते ही उनके बैंक खाते से 76 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। घटना के संबंध में पीड़ित के बयान पर नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित राजीव रंजन गुप्ता ने बताया कि 28 फरवरी को उनके वन प्लस मोबाइल में स्क्रीन से संबंधित समस्या आ रही थी। समाधान के लिए उन्होंने इंटरनेट से मिले कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने एक व्हाट्सएप नंबर पर कॉल किया, जहां सामने वाले […]

Noimg

NAUGACHIA: क्रिकेट अकैडमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, तीन खिलाड़ी जिला टीम में चयनित || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

नवगछिया।नवगछिया  क्रिकेट अकैडमी के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का दम दिखाते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अकैडमी से तीन खिलाड़ियों का चयन जिला स्तर की टीम के लिए हुआ है, जो स्थानीय क्रिकेट जगत के लिए गौरव की बात मानी जा रही है। अकैडमी के अध्यक्ष राजेश कुमार झा (ज्ञान वाटिका प्रिंसिपल) एवं सचिव प्रफुल्ल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगछिया  क्रिकेट अकैडमी के तीन खिलाड़ियों का चयन Bihar Cricket Association द्वारा आयोजित बीसीए मेंस अंडर-16 प्रतियोगिता के लिए भागलपुर जिला टीम में किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में पीयूष कुमार (भवानीपुर), शहंसा खान (मनिया मोड़) एवं विशाल कुमार सिंह (श्रीपुर) शामिल हैं। तीनों खिलाड़ी अब जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का […]