5
(1)



नवगछिया । नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के अंभो गांव निवासी सुबोध प्रसाद की पुत्री सुनयना कुमारी ने अपने पड़ोसियों पर जबरन घर में घुसकर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने नवगछिया के पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि करीब 10 वर्ष पूर्व उसकी बहन की शादी के दौरान आर्थिक जरूरत को देखते हुए पड़ोसी से कुछ रुपये उधार लिए गए थे। बाद में उक्त राशि को पूरी तरह लौटा दिया गया था। हालांकि अब पड़ोसी द्वारा उस राशि पर सूद के रूप में 10 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही है।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने सूद की रकम देने से इनकार किया, तो आरोपित पड़ोसी जबरन उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। इस घटना से वह और उसका परिवार भयभीत हैं। पीड़िता का कहना है कि रुपये उधार लेते समय किसी प्रकार के ब्याज या सूद की बात नहीं हुई थी, बावजूद इसके अब दबाव बनाकर अतिरिक्त पैसे की मांग की जा रही है।

सुनयना कुमारी ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: