5
(1)



नवगछिया। रंगरा प्रखंड के झल्लूदास टोला स्थित गंगा घाट पर स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबने से हुई मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और आसपास के क्षेत्रों में भी गमगीन माहौल बना हुआ है।

इस दुखद घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस कठिन समय में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिया है कि मृतकों के आश्रितों को शीघ्र चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक राहत मिल सके।

प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी जुटाई जा रही है और स्थानीय स्तर पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: