


नवगछिया। बाल भारती, पोस्ट ऑफिस रोड के कर्तव्यनिष्ठ एवं लोकप्रिय शिक्षक सुनील कुमार पाठक के ज्येष्ठ सुपुत्र अभिनव पीयूष का 23 अप्रैल (गुरुवार) की रात्रि 12:11 बजे निधन हो गया। वे पिछले तीन वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार जारी था।
अभिनव पीयूष अपने मृदु स्वभाव और परिपक्व बुद्धि के कारण शिक्षकों एवं अपने सहपाठियों के बीच काफी प्रिय थे। उन्होंने वर्ष 2013 में बाल भारती विद्यालय से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी तथा बाद में टीएनबी कॉलेज से अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर (एमए) की उपाधि प्राप्त की थी।
उनके असामयिक निधन से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी आत्मा की शांति के लिए विद्यालय परिसर में शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर बाल भारती परिवार के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रूंगटा , सचिव अभय प्रकाश मुनका, संयुक्त सचिव प्रवीण केजरीवाल, कोषाध्यक्ष अशोक गोपाल, संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ. बी.एल. चौधरी, डॉ. अशोक केजरीवाल, दिलीप, मोनिका, नरेश केडिया, बालकृष्ण पंसारी सहित प्राचार्य कौशल किशोर जायसवाल एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।















