5
(1)



भागलपुर । राज्य के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद सम्राट चौधरी द्वारा सदन में बहुमत हासिल करने पर शुक्रवार शाम बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम में बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र भी शामिल हुए और एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ इस उपलब्धि की खुशी साझा की। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह, भावनाएं और संकल्प समारोह को खास बना रहे थे।

विधायक शैलेंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में विकास और सुशासन की जो मजबूत नींव पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रखी है, उसी मार्ग पर आगे बढ़ते हुए अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक बदलाव के ये क्षण भावनात्मक होते हैं, लेकिन संगठन और प्रदेश हित सर्वोपरि है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर नए नेतृत्व को पूर्ण समर्थन देने और बिहार तथा बिहपुर क्षेत्र के विकास को गति देने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं के समर्पण और नेतृत्व के मार्गदर्शन से विकास की यात्रा को और आगे बढ़ाया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम, अजय उर्फ माटो, विभिन्न मंडल अध्यक्षों सहित एनडीए के अन्य घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: