5
(1)



नवगछिया। जी.बी. कॉलेज, नवगछिया के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा शुक्रवार को एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय “व्यक्तित्व विकास में मूल्य शिक्षा एवं ध्यान की भूमिका” रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रातः 10:30 बजे दीप प्रज्वलन एवं कुलगीत के साथ हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मगध महिला कॉलेज, पटना विश्वविद्यालय की राजनीति विज्ञान विभाग की प्रख्यात शिक्षिका प्रो. (डॉ.) पुष्पलता कुमारी रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि नैतिक मूल्यों और मानसिक संतुलन का होना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों के समग्र विकास में मूल्य शिक्षा और ध्यान की अहम भूमिका को विस्तार से समझाया।

सेमिनार के दूसरे वक्ता जे.पी. कॉलेज, नारायणपुर के डॉ. शैलेंद्र कुमार ने ध्यान (मेडिटेशन) के माध्यम से तनाव प्रबंधन और सकारात्मक व्यक्तित्व निर्माण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान अभ्यास से मानसिक एकाग्रता बढ़ती है और जीवन में संतुलन स्थापित होता है।

कार्यक्रम के दौरान विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई, जिससे विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ। सेमिनार में कॉलेज के प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मनोज कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. फिरोज अहमद द्वारा किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: