5
(1)



नवगछिया के गोपालपुर क्षेत्र में तटबंध पर चल रहे कटाव निरोधी कार्य का शनिवार को जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति पर अधिकारियों ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए संबंधित एजेंसी को कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया।

इस क्रम में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता जयप्रकाश पासवान एवं अधीक्षण अभियंता सुबोध चौधरी निरीक्षण के लिए स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने तटबंध के स्पर संख्या 8 और 9 के बीच चल रहे कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। यहां सीट पाइलिंग के साथ-साथ बोल्डर क्रेटिंग तथा तटबंध में मिट्टी भराई का कार्य किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्य की गुणवत्ता और प्रगति दोनों का आकलन किया। हालांकि मौके पर कार्य की गति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई, जिस पर अधिकारियों ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए संबंधित एजेंसी को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता ई. गौतम कुमार, अभियंता अमितेश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे। वहीं स्थानीय ग्रामीण सह अधिवक्ता मुकेश कुमार ने सीट पाइलिंग कार्य में तेजी लाने के साथ ही गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से पूर्व बांस से बने बंडालिंग एवं सोल कटिंग कार्य कराने की मांग की है, ताकि संभावित कटाव को समय रहते रोका जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: