



नवगछिया : होमगार्ड के जवान मांग को पूरा करने के लिए काला बिल्ला लगाकर ड्युटी किया. होमगार्ड के जवान ने 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी को दिया.

बताया कि केंद्रीय समिति के निर्णय के अनुसार अपने 21 सूत्री मांगों के लिए गृहरक्षक सरकार का विरोध करते हुए काला बिल्ला लगाकर कर्त्तव्य का पालन करेंगे.

5 अगस्त को रैली प्रदर्शन करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया के समक्ष शांति पूर्वक एक दिवसीय धरना पर बैठेंगे. अध्यक्ष नंदकिशोर पासवान, सचिव चंदेश्वरी सिंह, पंकज कुमार ठाकुर, सनम कुमार सुमन, चंद्रशेखर सिंह मौजूद थे.













