5
(1)

नवगछिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के टॉप-10 में शामिल कुख्यात अपराधी सिंटु यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वह गोपालपुर थाना कांड संख्या 114/2020 (राजधर यादव हत्या कांड) सहित हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में वांछित था। गिरफ्तार अपराधी की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा निवासी सिंटु यादव, पिता रामरती यादव के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा लंबे समय से सिंटु यादव की तलाश की जा रही थी। इस दौरान अलग-अलग ठिकानों पर लगातार छापेमारी की गई। इसी क्रम में डीआईयू टीम के सहयोग से मंगलवार को खरीक थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उल्लेखनीय है कि इस हत्या कांड में शामिल कुल तीन अपराधियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। इनमें कुख्यात अपराधी छोटू यादव और रामरती यादव को सजा भी हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार सिंटु यादव का अपराध जगत में पुराना इतिहास रहा है। उस पर गोपालपुर एवं नवगछिया थाना क्षेत्रों में कुल चार गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है और क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: