Month: June 2025

नवगछिया के रसलपुर में सर्पदंश की घटना, महिला की स्थिति अब सामान्य ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में रविवार को सर्पदंश की एक घटना सामने आई। रसलपुर निवासी नीरा देवी, पति राम यादव, गांव के पेट्रोल पंप के पीछे खेत में घास काट रही थीं, तभी अचानक उन्हें एक साँप ने डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल नीरा देवी को इलाज के लिए नवगछिया के अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों की निगरानी में उन्हें पूरे दिन भर्ती रखा गया। संध्या में चिकित्सकों ने उनकी स्थिति सामान्य होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी। परिजनों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंच जाने से बड़ी अनहोनी टल गई। ग्रामीणों ने घास काटने जैसे कार्यों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने […]

Noimg

इस्माइलपुर में सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम का तीसरा चरण संपन्न, 70 बच्चों को मिला प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम का तीसरा चरण इस्माइलपुर में 18 जून से 29 जून 2025 तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस चरण में कुल 70 बच्चों को तैराकी का प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही उन्हें ड्रेस और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत दो बैचों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम बैच में अमरेश कुमार को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार, विशुन कुमार को द्वितीय तथा कौशल कुमार को तृतीय पुरस्कार मिला। वहीं द्वितीय बैच में आदेश कुमार को प्रथम, अमित कुमार को द्वितीय और छोटू कुमार को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर प्रीतम कुमार, निरंजन कुमार, सुमित कुमार, गौरव कुमार और विजय मंडल के […]

Noimg

एसडीओ ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत बीएलओ के कार्यों का किया निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और गांवों में रविवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किए जा रहे कार्यों की बारीकी से समीक्षा की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन और मतदाता सत्यापन से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को सटीक और समयबद्ध कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान प्रभावी रूप से चलाया जाए ताकि लोग अपने अधिकारों […]

Noimg

नवगछिया में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, मतदाताओं को किया गया जागरूक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न ग्रामों में अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। 152-बिहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 26, जो ग्राम पंचायत नगरपारा पूर्व के ग्राम भ्रमरपुर के वार्ड संख्या 6 में स्थित है, वहां विशेष गहन पुनरीक्षण के विस्तृत दिशा-निर्देशों के अनुरूप गणना प्रपत्र (प्रारूप) को घर-घर जाकर वितरित किया गया। इस दौरान मतदाताओं को प्रक्रिया की जानकारी दी गई और प्रपत्र भरने में सहायता भी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को सूची में नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने और जानकारी सत्यापित कराने हेतु जागरूक करना था। मतदाताओं ने इस […]

Noimg

अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़: अर्द्धनिर्मित हथियार और उपकरण बरामद, हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश ने रविवार को अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 24 जून 2025 को बिहपुर थाना को सूचना मिली थी कि नाथनगर थाना क्षेत्र के बैरिया निवासी चंचल मंडल के पुत्र का शव मिर्जापुर घाट के किनारे मिला है। सूचना मिलते ही बिहपुर अंचल निरीक्षक पवन कुमार सिंह और थानाध्यक्ष मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम की सहायता से घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया गया। इस मामले में मृतक के पिता चंचल मंडल के बयान पर बिहपुर थाना कांड संख्या 161/25, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। मामले के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार […]