December 8, 2025
राज्यस्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय बालक बैडमिंटन अंडर 14, 17 एवं 19 खेल प्रतियोगिता 2025 का हुआ शुभारंभ ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्यस्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय बालक बैडमिंटन अंडर 14, 17 एवं 19 खेल प्रतियोगिता- 2025 का आज भव्य शुभारंभ इनडोर बैडमिंटन हॉल, सैंडिस कंपाउंड में जिला पदाधिकारी भागलपुर डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के कर कमलों से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, कोषागार पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, नगर प्रबंधक, नगर निगम भागलपुर विनय प्रसाद यादव, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलन में सहयोग किया गया। इसके पहले जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार के द्वारा आगत अतिथियों को पौधा एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष राजेश […]