Category Archives: बिहपुर

Noimg

बिहपुर रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम को चालू कराने के लिए विधायक ने महाप्रबंधक को लिखा पत्र ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहपुर रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से बंद पड़े माल गोदाम को पुनः सक्रिय कराने की मांग को लेकर बिहपुर विधानसभा सचेतक सह विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने शनिवार को पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। विधायक ने पत्र में उल्लेख किया है कि पूर्व में बिहपुर रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम संचालित होता था। इसके लिए यहाँ पुराना यार्ड भी मौजूद है, जिसे मरम्मत और विस्तार कर पुनः शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस गोदाम के लिए पर्याप्त स्थान, सुगठित संपर्क पथ और आवश्यक सुविधाएं पहले से मौजूद हैं। इसके संचालन से स्थानीय व्यापारियों और किसानों को अपने उत्पादों के परिवहन में काफी सुविधा होगी। पत्र में आगे कहा गया है […]

Noimg

बिहपुर एनडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, 75 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहपुर एनडीए कार्यालय में गुरुवार को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान करने वालों में दिख रहे उत्साह के कारण पूरा माहौल मेले जैसा खुशनुमा बना हुआ था। शिविर का संयोजन कर रहे नवगछिया भाजपा के जिला मंत्री रूपेश रूप ने बताया कि प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिवस को लेकर इस रक्तदान शिविर में 75 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया था। इस अवसर पर किसान, सेना और पुलिस के जवान, छात्र, व्यापारी, बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता, भाजपा नेता रूपेश रूप समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने रक्तदान को सबसे बड़ा पुण्य और महादान बताया। उन्होंने कहा कि रक्त की एक बूंद किसी जरूरतमंद को […]

Noimg

बिहपुर विधायक ने रेलवे बोर्ड के सीईओ से की मुलाकात, सौंपा मांगपत्र ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र ने रविवार को पूर्णिया में भारतीय रेलवे बोर्ड के सीईओ सतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम, जिला मंत्री रूपेश रूप, अजय उर्फ माटो और सिंटू भी उनके साथ मौजूद थे। विधायक ने अंगवस्त्र और बुके भेंटकर सीईओ का स्वागत किया। विधायक ने मुलाकात के दौरान बिहपुर रेलवे क्षेत्र के विकास से संबंधित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की और एक मांगपत्र भी सौंपा। इसमें लगभग 750 एकड़ अनुपयोगी पड़ी रेलवे की जमीन का सदुपयोग करने की मांग की गई। विधायक का कहना था कि इस जमीन के सदुपयोग से न केवल रेलवे का राजस्व बढ़ेगा बल्कि रोजगार सृजन और […]

Noimg

कोसी की सपनी नदी पर बनेगा 225 फीट लंबा पक्का पुल, लागत 7.19 करोड़ रुपये; टेंडर प्रक्रिया पूरी ||GS NEWS

DESK20250

नावगछिया : बिहपुर प्रखंड के हरियो पंचायत अंतर्गत कोसी की कोख में बसे आहुति गांव के समीप सपनी नदी पर लगभग 7 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से 225 फीट लंबा पक्का पुल बनाया जाएगा। पुल निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। यह पुल हरियो पंचायत के गोविंदपुर-मुसहरी, कहारपुर और आसपास के गांवों को भागलपुर जिला मुख्यालय, नवगछिया अनुमंडल और बिहपुर प्रखंड मुख्यालय से सीधे जोड़ने का कार्य करेगा। इस पुल के बनने से खासकर क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा, जिन्हें अब तक खेतों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बिहपुर के भाजपा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र मंडल […]

Noimg

GST 2.0 से महंगाई पर नियंत्रण, छात्रों-युवाओं को बड़ी राहत: जदयू नेता रवि कुमार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रवि कुमार ने कहा कि GST परिषद की 56वीं बैठक में लिए गए फैसले ऐतिहासिक हैं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था महंगाई पर काबू पाने, छात्रों-युवाओं की शिक्षा व रोजगार को बढ़ावा देने और गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधारने में मील का पत्थर साबित होगी। नई GST व्यवस्था के तहत अब केवल दो टैक्स स्लैब 5% और 18% रहेंगे। रोजमर्रा की वस्तुएं, जीवन और स्वास्थ्य बीमा, शैक्षणिक किताबें, स्टेशनरी और डिजिटल शिक्षा सेवाएं 0% या 5% GST पर उपलब्ध होंगी। लैपटॉप और टैबलेट जैसे उपकरणों पर भी टैक्स को घटाकर 18% कर दिया गया है, जो पहले 28% तक था। रवि कुमार ने कहा कि इस बदलाव से छात्रों की शिक्षा […]

Noimg

बिहपुर में एनडीए ने कराया बाजार बंद, राहुल-तेजस्वी के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां के खिलाफ अभद्र भाषा प्रयोग किए जाने को लेकर बिहपुर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बाजार को सुबह से दोपहर 12 बजे तक शांतिपूर्ण बंद कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और ईडी गठबंधन के अन्य नेताओं के विरोध में जोरदार नारेबाजी की और एनडीए कार्यालय से रेलवे स्टेशन गोलंबर तक आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च का नेतृत्व बिहपुर भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेंद्र ने किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिलामंत्री रूपेश रूप और जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज लाल ने किया। मौके पर विधायक समेत अन्य नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर गुमराह यात्रा ने राजनीतिक मर्यादाओं की सारी […]

Noimg

शारदीय नवरात्र की तैयारियों को लेकर रेलवे इंजीनियरिंग दुर्गापूजा अस्थाई कमेटी की बैठक ||GS NEWS

DESK20250

बिहपुर । आगामी 22 सितंबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बिहपुर में रेलवे इंजीनियरिंग दुर्गापूजा अस्थाई कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष महंत नवलकिशोर दास ने की, जबकि संचालन पंसस अमन आनंद ने किया। बैठक में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार और एडीईएन कार्सालय थानाबिहपुर के ओएसडी अमित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पंडित मृत्युंजय मिश्रा ने जानकारी दी कि 22 सितंबर से पूजन की शुरुआत होगी और परंपरानुसार तीन अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। आठ, नौ और दस अक्टूबर को शाम में माता रानी की विधिवत सामूहिक महाआरती आयोजित की जाएगी। यह भी बताया गया कि इस मंदिर के पूजन विधान में बंगाल […]

Noimg

नवगछिया में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा 22 अगस्त को, उत्साह में कार्यकर्ता – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया (बिहपुर) नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महागठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेताओं के नवगछिया आगमन को लेकर राजद प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहपुर के बहुजन केंद्र में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त 2025 को होने वाली “वोटर अधिकार यात्रा” को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए महागठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। राजद और महागठबंधन के कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। यह यात्रा अभूतपूर्व और ऐतिहासिक होगी। उन्होंने दावा किया कि केवल बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से ही 10 […]

Noimg

दो दिवसीय श्रीश्री 108 ठाकुर बाबा का भक्ति सम्मेलन शुरू ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहपुर प्रखंड इ किसान भवन के समीप बजरंगबली मंदिर परिसर में दो दिवसीय श्रीश्री 108 ठाकुर बाबा का भक्ति सम्मेलन शुरू हुआ।जिसका उद्घाटन बिहपुर विस के भाजपा विधायक इ. शैलेंद्र ने किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि हमारे सनातन धर्म के धर्मशास्त्र व ईश्वर-भक्ति हमें सत्कर्म व सन्मार्ग की ओर ले जाते हैं। विधायक ने इस माैके पर पूरे क्षेत्र के सुख व समृद्धि की कामना किया। मौके पर अजय उर्फ माटो, लालमाेहन व सिंटू आदि समेत कई गणमान्य एवं प्रबुद्धजन मौजूद थे। इधर भक्ति सम्मेलन में 50 से अधिक मंडली क्षेत्रीय व आंचलिक भाषा में प्रभु भजनों की प्रस्तुति से पूरे क्षेत्र को पावन व भक्तिमय बना रहे हैं। वहीं भक्ति सम्मेलन स्थल समेत पूरा […]

Noimg

शराब के नशे में धुत दो अभियूक्त अलग अलग जगह से हुआ गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । खरीक थाना पुलिस ने शूक्रवार की रात्री गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम तेलघी में छापेमारी कर शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में ख़रीक थानाध्यक्ष पुनि नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियूक्त बंधु सिंह पिता चानो सिंह है। इधर शूक्रवार की रात्री झंडापुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के औलियाबाद में छापेमारी कर शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। झंडापुर थानाध्यक्ष पुनि विश्वबंधु कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियूक्त संजीव कुमार पिता अरूण सिंह बताया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को गिरफ्तार अभियूक्त को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। DESK2025