5
(1)

नवगछिया । बिहपुर रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से बंद पड़े माल गोदाम को पुनः सक्रिय कराने की मांग को लेकर बिहपुर विधानसभा सचेतक सह विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने शनिवार को पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है।

विधायक ने पत्र में उल्लेख किया है कि पूर्व में बिहपुर रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम संचालित होता था। इसके लिए यहाँ पुराना यार्ड भी मौजूद है, जिसे मरम्मत और विस्तार कर पुनः शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस गोदाम के लिए पर्याप्त स्थान, सुगठित संपर्क पथ और आवश्यक सुविधाएं पहले से मौजूद हैं। इसके संचालन से स्थानीय व्यापारियों और किसानों को अपने उत्पादों के परिवहन में काफी सुविधा होगी।

पत्र में आगे कहा गया है कि बिहपुर रेलवे स्टेशन के पास माल गोदाम और स्टाफ के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है तथा यह गोदाम सड़क मार्ग से भी जुड़ा हुआ है। विधायक ने आग्रह किया है कि पुराने माल गोदाम यार्ड पर टीआरडी/ओएचबी निर्माण कार्य के बाद बची हुई सामग्री और उपकरणों को हटाया जाए। साथ ही यार्ड की मरम्मत, सेंटिंग नेक का अपसाइड में निर्माण, हाईमार्क/एलईडी वेपर की स्थापना, झाड़ियों की सफाई और गोदाम भवन की मरम्मत कराई जाए।

इसके अलावा, माल गोदाम की पहचान को स्पष्ट करने के लिए बड़े बोर्ड को झंडापुर इमली चौक और पश्चिमी छोड़ पर लगाने का सुझाव भी दिया गया है।

विधायक शैलेंद्र का मानना है कि माल गोदाम को चालू करने से न केवल स्थानीय किसानों और व्यापारियों को लाभ होगा, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी। इससे उत्पादों की ढुलाई सुगम होगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: