Category Archives: बिहार

मात्र 50 हजार से शुरू इलेक्ट्रिक गाड़ियां, नवगछिया का RG MOTORS  दे रहा है 3 साल फ्री सर्विस और एक्सचेंज ऑफर

Barun Kumar Babul0

नवगछिया में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच आरजी मोटर्स ग्राहकों के लिए किफायती, भरोसेमंद और सुविधाजनक विकल्प के रूप में तेजी से उभर रहा है। यदि आप पेट्रोल के बढ़ते खर्च से परेशान हैं और कम लागत में बेहतर विकल्प की तलाश कर रहे हैं, तो आरजी मोटर्स की इलेक्ट्रिक गाड़ियां आपके लिए एक बेहतर समाधान साबित हो सकती हैं। शोरूम की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत मात्र 50,000 रुपये से शुरू है। यहां 50 हजार से शुरू होने वाली और 120 किलोमीटर तक की रेंज देने वाली गाड़ियां उपलब्ध हैं। एक बार फुल चार्ज करने पर 120 किलोमीटर तक चलने की क्षमता का दावा किया गया है। जहां एक ओर पेट्रोल […]

नवगछिया में नव निर्मित ओवरब्रीज में दो सिगमेंट के जॉइंट पर दरार ||GS NEWS

DESK20260

नवगछिया : महज चार माह पूर्व उद्घाटन किए गए नवगछिया के मदन अहिल्या महिला कॉलेज और हनुमान मंदिर के पास स्थित ओवरब्रीज में दो सिगमेंट के जॉइंट पर दरार देखने को मिली है, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। नवगछिया के लिए लाइफलाइन मानी जाने वाली यह ओवरब्रीज सीधे नवगछिया बाजार को जोड़ती है और क्षेत्रवासियों के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है। मदन अहिल्या महिला कॉलेज के सामने और हनुमान मंदिर के पास दोनों स्थानों पर सिगमेंट के जॉइंट में दरार दिखाई दे रही है। स्थानीय लोग इसे देखकर भयभीत हैं और ओवरब्रीज पर वाहन लेकर जाने और आने से परहेज कर रहे हैं। अगर मरम्मत के लिए ओवरब्रीज को बंद किया गया, तो नवगछिया बाजार, अनुमंडल […]

गृह जिला में पदस्थापन व ग्रेड पे वृद्धि की मांग को लेकर भागलपुर में राजस्व कर्मचारियों का धरना ||GS NEWS

DESK20260

भागलपुर में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले राजस्व कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना कार्यक्रम जिलाधिकारी कार्यालय के पीछे आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में राजस्व कर्मचारियों ने भाग लिया। धरना दे रहे कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि राज्य के सभी राजस्व कर्मचारियों को शीघ्र उनके गृह जिला में पदस्थापित किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से दूर-दराज के जिलों में तैनाती के कारण उन्हें पारिवारिक, सामाजिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही कर्मचारियों ने ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को भी जोरदार तरीके से उठाया। उनका कहना है कि वर्तमान में उन्हें मात्र 1900 रुपये का ग्रेड पे दिया जा रहा है, जो […]

नवगछिया के महराज जी चौक के समीप बहुत जल्द खुलने जा रहा है भव्य ज्वेलरी शोरूम, ‘श्री रामलाल प्रमोद कुमार ज्वेलर्स’, पढ़ें पूरी जानकारी – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया। शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। नवगछिया में जल्द ही एक भव्य और अत्याधुनिक ज्वेलरी शोरूम “श्री रामलाल प्रमोद कुमार ज्वेलर्स” का शुभारंभ होने जा रहा है। यह शोरूम महाराज जी चौक, शुभ लक्ष्मी के पहलें, नवगछिया में स्थित होगा, जो अपने भव्य स्वरूप और आधुनिक डिज़ाइन के कारण पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनेगा । जानकारी के अनुसार यह शोरूम लगभग 1000 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में तैयार किया जा रहा है, जिसे नवगछिया का अब तक का सबसे बड़ा और एक्सक्लूसिव ज्वेलरी शोरूम बताया जा रहा है। यहां ग्राहकों को गोल्ड, सिल्वर और डायमंड ज्वेलरी की शानदार और लेटेस्ट डिज़ाइन वाली रेंज एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएगी। शोरूम में कैरेट मीटर की सुविधा उपलब्ध रहेगी, […]

नवगछिया के सिमरा में 2 फ़रवरी 2026 से शुरू होगा बहरयात्रा पूजा, 5 दिनों तक भक्ति में लीन रहेंगें ग्रामीण – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 06 के सिमरा गांव में स्थित माँ दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में आगामी नव वर्ष 2026 में 02 फ़रवरी 2026 से बहरयात्रा पूजा प्रारंभ होगा जो 06 फ़रवरी 2026 तक चलेगा । इस बाबत ग्रामीणों द्वारा बनाई गई मंदिर कमिटी की ओर से तैयारी प्रारंभ कर दी गयी हैं । मंदिर परिसर को भव्य और भव्यता से तैयार करनें हेतु कमिटी के सदस्यों नें तैयारी शुरू कर दी हैं । इस बाबत ग्रामीणों ने बताया की राजा झमन्न सिंह ने काली माता की पूजा के लिए कुछ ब्राह्मणों को बसाया था जो सिमरा गांव कहलाया । काली माता की पूजा यहां प्रत्येक वर्ष की जाती है । मौके पर माता के भक्त ग्रामीण पंडित […]

Noimg

भागलपुर रंग महोत्सव 2025 की तैयारियाँ तेज, आयोजन समिति ने की समीक्षा बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। रंगकर्म, लोककला और राष्ट्रीय एकता को समर्पित रंगग्राम जन सांस्कृतिक मंच, भागलपुर द्वारा आगामी 20 से 22 दिसंबर 2025 तक कला केंद्र, लाजपत पार्क में आयोजित होने वाले भागलपुर रंग महोत्सव 2025 की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी कड़ी में रविवार को SMS जूनियर स्कूल, बूढ़ानाथ चौक स्थित प्रांगण में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरीय सदस्य कौशल किशोर सिंह ने की। बैठक में महोत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न तैयारी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु कई उप-समितियों का गठन किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि विभिन्न राज्यों से आने वाले कलाकारों के आवास और भोजन की व्यवस्था डॉ. आर.पी. रोड स्थित […]

Noimg

राज्यस्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय बालक बैडमिंटन अंडर 14, 17 एवं 19 खेल प्रतियोगिता 2025 का हुआ शुभारंभ ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्यस्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय बालक बैडमिंटन अंडर 14, 17 एवं 19 खेल प्रतियोगिता- 2025 का आज भव्य शुभारंभ इनडोर बैडमिंटन हॉल, सैंडिस कंपाउंड में जिला पदाधिकारी भागलपुर डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के कर कमलों से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, कोषागार पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, नगर प्रबंधक, नगर निगम भागलपुर विनय प्रसाद यादव, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलन में सहयोग किया गया। इसके पहले जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार के द्वारा आगत अतिथियों को पौधा एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष राजेश […]

नवगछिया के एनएच 31 मदरौनी चौक पर सड़क सुरक्षा को लेकर भावी मुखिया प्रत्याशी सुजीत सिंह नें किया ट्रैफिक की मांग ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : मदरौनी पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी सुजीत कुमार सिंह ने नवगछिया जिले के एनएच-31 मदरौनी चौक पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि चौक पर ट्रैफिक और गोलंबर की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। औऱ लगातार घटना घट रही हैं । सुजीत कुमार सिंह ने मांग की है कि नवगछिया एसपी और संबंधित अधिकारियों द्वारा मदरौनी चौक का तुरंत निरीक्षण किया जाए और वहां ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा उपाय लागू किए जाएं। उनका कहना है कि यदि समय पर कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में और अधिक दुर्घटनाएं होने का खतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि चौक पर यातायात […]