4
(2)

नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर थानांतर्गत दुधैला दियारा क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई आज दिनांक 05 दिसंबर 2025 की सुबह लगभग 05:40 बजे गुप्त सूचना मिलने के बाद की गई। सूचना के अनुसार मौजमा दुधैला दियारा स्थित अनिल यादव अपने बासा में अवैध मिनीगन फैक्ट्री संचालित कर रहा था, जहां हथियारों का निर्माण और बिक्री की जा रही थी।

सूचना को सत्यापित करते हुए पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देश पर अंचल निरीक्षक बिहपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। इसमें बिहपुर थानाध्यक्ष और डीआईयू टीम को शामिल किया गया। गठित टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अनिल यादव के बासा पर छापामारी की, जहां से अवैध हथियारों की मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया।

छापामारी के दौरान फैक्ट्री से हथियार निर्माण में उपयोग होने वाली कई मशीनें, अर्द्धनिर्मित हथियार, देशी कट्टा, मॉस्केट और कारतूस बरामद किए गए। मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान इस प्रकार है—

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. अनिल यादव, पिता कैलाश यादव, निवासी बैकठपुर, थाना सुलतानगंज, जिला भागलपुर
  2. मोहम्मद सुभान, पिता स्व. मंसूर आलम, निवासी विशनपुर, थाना असरगंज, जिला मुंगेर

पुलिस ने छापामारी के दौरान निम्नलिखित सामानों की बरामदगी की—

बरामदगी

  1. देशी कट्टा – 01
  2. मॉस्केट – 01
  3. जिंदा कारतूस – 21
  4. अर्द्धनिर्मित ट्रिगर – 01
  5. अर्द्धनिर्मित पिस्टन बट – 04
  6. अर्द्धनिर्मित कट्टा का बैरल – 06
  7. लोहे की पट्टी – 27
  8. हथौरी – 01
  9. रेती – 07
  10. सुम्मा – 05
  11. ड्रिल बिट – 09
  12. छेनी – 06
  13. स्क्रू – 06
  14. इलेक्ट्रिक कटर मशीन – 01
  15. अर्द्धनिर्मित लोहे का बॉडी एवं बट, हथौड़ा, पेचकस, रिंच, लोहे की रेलवे पटरी तथा अन्य हथियार बनाने के उपकरण आदि

पुलिस ने मामले में बिहपुर थाना में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच भी की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने इस सफल छापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: