होली में प्रणाम के लिए छुआ पांव, किशोरी को कुत्ते ने काट कर किया घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : होली पर्व पर बड़ों के घर जाकर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने की परंपरा निभाने के दौरान एक किशोरी को कुत्ते ने काट लिया। घटना भवानीपुर वैसी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिव्या भारती, पिता धीरेंद्र देव रजक, मूल रूप से हजरतपुर (पीरपैंती थाना क्षेत्र) की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह भवानीपुर में रह रही हैं। होली के अवसर पर परंपरा के तहत वह बड़ों को प्रणाम करने गई थीं। इसी दौरान घर में पाले गए कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर दिया और काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया गया । आशंका जताई जा रही है कि होली के रंग लगे […]

इस्माइलपुर में 5 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिले के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 मार्च 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस्माइलपुर थाना की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कुल 5 लीटर देशी शराब बरामद की गई। मौके से नंदकिशोर मंडल, पिता जवाहर मंडल, निवासी छोटी परबत्ता, थाना इस्माइलपुर, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में इस्माइलपुर थाना कांड संख्या 40/26 दिनांक 02.03.2026 के तहत धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया […]

जमीनी विवाद में मारपीट: रंगरा थाना पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 मार्च 2026 को वादी मृत्युंजय कुमार द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर जमीनी विवाद को लेकर ग्रामीण शशिधर सिंह एवं अन्य 7-8 व्यक्तियों के विरुद्ध गाली-गलौज एवं मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप लगाया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या-53/26 दिनांक-01.03.26 के तहत धारा 126(2)/115(2)/109/303(2)/351(2)(3)/3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। कांड के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त […]

बिहपुर में 264.375 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चारपहिया वाहन जब्त || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 264.375 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक चारपहिया वाहन भी जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 मार्च 2026 को बिहपुर थाना को गुप्त सूचना मिली कि अमरपुर बहियार स्थित सचिंत शर्मा के बगीचे में भारी मात्रा में शराब की खेप उतारी जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थल पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही वहां मौजूद लोग वाहन लेकर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक वाहन का पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उक्त वाहन एवं बगीचे की तलाशी […]

रामनगर बिंद टोली में किसान की जमकर पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; मायागंज अस्पताल रेफर || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर बिंद टोली में मंगलवार की शाम खेत में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट की इस घटना में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के सिर पर गहरी चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोकचा निवासी विकास यादव, पिता बासुदेव यादव, का खेत रामनगर बिंद टोली में स्थित है। बताया जाता है कि खेत में किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान विकास यादव की जमकर पिटाई की गई, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और […]

नवगछिया स्टेशन रोड पर बीच सड़क मारपीट, युवक घायल; आरोपी हिरासत में || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के स्टेशन रोड स्थित शांति कॉम्प्लेक्स के समीप बीच सड़क पर जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसका इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घायल की पहचान नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी निवासी सन्नी कुमार पिता नरेश साह के रूप में हुई है। घायल सन्नी कुमार ने बताया कि वह बाजार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान स्टेशन रोड में शांति कॉम्प्लेक्स के पास एक बाइक सवार युवक उसकी बाइक में बार-बार ठोकर मार रहा था। जब उसने इसका कारण पूछा, तो आरोप है कि नशे में धुत उक्त युवक बाइक से उतरकर उसकी पिटाई करने लगा। घटना बीच सड़क पर होने के कारण कुछ समय के लिए […]

कनकी टोला साहू परबत्ता में पड़ोसियों के बीच मारपीट, एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के कनकी टोला, साहू परबत्ता में बुधवार को पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना पीड़ित परिवार के घर के दरवाजे पर हुई। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर पड़ोसियों के साथ कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने मिलकर परिवार के सदस्यों की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में अंजनी देवी, पति डोमी चौधरी, के सिर पर गंभीर चोट लगी है। उनके सिर से काफी रक्तस्राव हुआ। वहीं गुरो […]

कचहरी चौक पर टोटो दुर्घटना की लाइव तस्वीर, ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से घायलों की बची जान || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। एक ओर जहां शहर में होली का उत्साह बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर कचहरी चौक से एक सड़क दुर्घटना की चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। कचहरी चौक पर तेज रफ्तार टोटो के पलट जाने से उस पर सवार चार से पांच लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो में कई लोग सवार थे। अचानक असंतुलित होकर टोटो पलट गया, जिससे सभी सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत घायलों को संभाला और बिना समय गंवाए उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। वर्तमान में […]

भागलपुर में रंगों के त्योहार होली का उत्साह चरम पर, पारंपरिक धुनों पर झूमे ग्रामीण || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। पूरे देश के साथ-साथ भागलपुर में भी रंगों के त्योहार होली का उत्साह चरम पर है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में देर रात तक होलिका दहन का आयोजन किया गया। खासकर ग्रामीण इलाकों में उत्सव का विशेष उल्लास देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक विधि-विधान के साथ पहले होली का भजन-कीर्तन किया गया और भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद देर रात तक होली गीतों की धुन पर लोग झूमते और नाचते नजर आए। वातावरण में उत्साह, उमंग और भाईचारे की भावना स्पष्ट दिखाई दी। भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड के रघुचक अन्नहार गांव में भी होली का उल्लास देखते ही बन रहा था। यहां ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से होलिका दहन किया और पारंपरिक लोकगीतों […]

जीवन जागृति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह इस वर्ष नहीं मनाएंगे होली || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। जीवन जागृति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह ने इस वर्ष होली का त्योहार नहीं मनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जब विश्व के कई देशों में युद्ध और अशांति का वातावरण बना हुआ है, तब ऐसे समय में उत्सव मनाना उचित नहीं प्रतीत होता। डॉ. सिंह ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियां अत्यंत चिंताजनक हैं। विभिन्न देशों में चल रहे संघर्षों के कारण हजारों परिवार प्रभावित हो रहे हैं और मानवता संकट का सामना कर रही है। ऐसे समय में संवेदना, एकजुटता और शांति का संदेश देना अधिक आवश्यक है। उन्होंने कहा, “जब दुनिया के अनेक हिस्सों में लोग युद्ध और संकट की त्रासदी झेल रहे हैं, तब हमें आत्ममंथन […]