September 3, 2026
Purnia: कृष्ण भक्ति में डूबा जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, नृत्य-नाटिका से जीवंत हुआ ‘कृष्ण जन्म’ का प्रसंग- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026जन्माष्टमी समारोह में विद्यार्थियों ने दिखाया भारतीय संस्कृति और संस्कारों का रंग, ‘आज के जीवन में श्रीकृष्ण के मूल्य’ ने दिया प्रेरक संदेश पूर्णिया । भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के अवसर पर गुरुवार को जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में भक्ति, संस्कृति और संस्कारों से ओत-प्रोत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के ओपेरा हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गीत, नृत्य, अभिनय और नृत्य-नाटिका के जरिए विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी शिक्षाओं और आदर्शों को मंच पर जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षाओं से परिचित कराने के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार और जीवन-मूल्यों से जोड़ना रहा। श्रीकृष्ण […]