Tag Archives: Bhagalpur ke

Noimg

भागलपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिगड़ते हालात, हजारों लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। बाढ़ के कारण हजारों लोग बेघर हो चुके हैं और उन्हें खुले आसमान के नीचे जीवन गुजारना पड़ रहा है। इस संकट में सबसे अधिक प्रभावित छोटे बच्चे हो रहे हैं, जिन्हें न तो सुरक्षित टेंट की सुविधा मिल पा रही है, न ही पर्याप्त भोजन और न ही पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध है। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ की विभीषिका में उनका सब कुछ बह गया है। जब वे राहत शिविरों में पहुंचे, तो वहां भी उन्हें सिर्फ आश्वासन मिले, लेकिन ज़रूरी सुविधाएं बेहद सीमित थीं। खासकर छोटे बच्चे बीमारियों के खतरे में हैं, क्योंकि न तो उनके लिए सुरक्षित आश्रय स्थल हैं, और […]

Noimg

भागलपुर के NH-80 पर हाइवा पलटा, सबौर के मिलन चौक के पास बाढ़ से सड़क क्षतिग्रस्त ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के सबौर प्रखंड अंतर्गत इंग्लिश के मिलन चौक के पास एनएच-80 पर एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा उस समय हुआ जब तेज़ रफ्तार में आ रहा हाइवा अचानक सड़क पर बने गड्ढों में असंतुलित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाढ़ के कारण इस क्षेत्र की सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने एक बार फिर से प्रशासन की लापरवाही और खराब सड़क व्यवस्था को उजागर कर दिया है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बाढ़ के बाद से सड़क पर गहरे गड्ढे और धंसी हुई सतह लगातार दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। इसके बावजूद अब […]

Noimg

भागलपुर के किशन कुमार का भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दिखाएंगे दम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के कहलगांव प्रखंड अंतर्गत नंदलालपुर पंचायत के छोटे से गांव जगन्नाथपुर निवासी किशन कुमार ने भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में बतौर तेज गेंदबाज चयनित होकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। किशन बिहार से टीम इंडिया में जगह बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 टेस्ट सीरीज में बिहार से समस्तीपुर के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और भागलपुर के तेज गेंदबाज किशन कुमार टीम इंडिया की ओर से खेलेंगे। किशन के चयन के बाद उनके गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों और गांववासियों में उत्साह है। किशन की मां रीना सिंह ने कहा कि बेटा बचपन से ही खेल में रुचि रखता था। संसाधनों की कमी थी, पति खेती करते हैं, इसलिए किशन […]

Noimg

भागलपुर के रेशम भवन में 1 से 6 अगस्त तक चल रहा आकांक्षा हाट, स्थानीय उत्पादों को मिल रहा बढ़ावा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। नीति आयोग, भारत सरकार के निर्देशानुसार भागलपुर के रेशम भवन में 1 अगस्त से 6 अगस्त 2025 तक आकांक्षा हाट का आयोजन किया गया है। इस हाट में भागलपुर के रेशमी वस्त्र, कृषि उत्पाद, मंजूषा कला और हस्तशिल्प से जुड़ी विभिन्न सामग्रियों के स्टॉल लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से स्थानीय शिल्पियों और उद्यमियों को मंच प्रदान किया गया है। आकांक्षा हाट का उद्घाटन भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला योजना पदाधिकारी मोनू कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन के उपरांत जिलाधिकारी ने हाट में लगाए गए सभी स्टॉलों का बारीकी से […]

Noimg

भागलपुर के बसंतपुर गांव में पहुंचे फिटनेस आइकॉन राजा यादव उर्फ बिहारी टार्जन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

युवाओं को दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश भागलपुर। जिले के बसंतपुर गांव में मंगलवार को फिटनेस आइकॉन राजा यादव उर्फ बिहारी टार्जन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके गांव पहुंचने पर लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव विजय यादव, हम पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष सनोज यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य अरविन्द मंडल और देसी जिम के नंदू ने फूल-मालाओं व अंगवस्त्र से उन्हें सम्मानित किया। मीडिया से बातचीत में राजा यादव ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के युवा तेजी से नशे की ओर बढ़ रहे हैं, जो उनके भविष्य के लिए बेहद खतरनाक है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे नशे की लत को छोड़कर अपने शरीर और मानसिक […]

Noimg

भागलपुर के हुसैनाबाद कोवाली मैदान में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैनाबाद कोवाली मैदान में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी छोटू कुरैशी के रूप में की गई है। युवक के शरीर पर कई स्थानों पर चोट और जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही बबरगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और पूरे इलाके को घेरकर फॉरेंसिक टीम को बुला लिया गया। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोग अलग-अलग तरह की बातें करने लगे और माहौल गमगीन हो गया। पुलिस […]

Noimg

भागलपुर के क्लीनिक में युवती ने किया हंगामा, डॉक्टर के स्टाफ पर लगाए आपत्तिजनक नजरों से देखने के आरोप ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के महात्मा गांधी पथ स्थित गुप्त रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रंजन के क्लीनिक में मंगलवार को उस वक्त हंगामा मच गया, जब इलाज के लिए पहुंची एक युवती ने क्लीनिक में मौजूद पुरुष स्टाफ पर आपत्तिजनक नजरों से देखने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। युवती का आरोप सुनते ही क्लीनिक में अफरातफरी मच गई और मामला तूल पकड़ गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवती का गुस्सा शांत नहीं हुआ। स्थिति को गंभीर होता देख तिलकामांझी थाना की पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। डॉ. राजीव रंजन से जब मीडिया ने इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उन्होंने बात […]

Noimg

भागलपुर के विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, 16 स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक समारोह में एकानवें बिहार राज्य सीनियर-जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन भागलपुर के हबीबपुर स्थित मुख्य कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित कर एसोसिएशन ने एक नई मिसाल पेश की। भागलपुर के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण, 8 रजत और 5 कांस्य पदक जीते। इसके अलावा 23 वर्षीय महिला खिलाड़ी ने विजेता का खिताब जबकि 18 और 14 वर्ष की बालिकाओं ने उपविजेता का स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। सम्मान समारोह में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड हसन ने सभी विजेता और उपविजेता […]

Noimg

भागलपुर के रत्तीपुर दियार में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर: नाथनगर थाना क्षेत्र के रत्तीपुर दियार में अवैध हथियार निर्माण की एक बड़ी फैक्ट्री का पुलिस ने 7 जुलाई 2025 को भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार, उपकरण और हथियार बनाने की मशीनें बरामद की गईं। भागलपुर नगर के पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम, जिसमें एसटीएफ के अधिकारी, नाथनगर थाना पुलिस और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल थे, ने छापेमारी की। इस दौरान मौके से चार देसी पिस्टल, चार मैगजीन, दो ड्रिल मशीन, एक ग्राइंडर मशीन, हथियार की रिंग, फायरिंग पिन, कारतूस, हथौड़ा, पीस, लोहे की रॉड, मोबाइल फोन सहित कुल 22 प्रकार की सामग्रियां बरामद की गईं। […]

Noimg

भागलपुर के निखिल आनंद ने देशभर में लहराया परचम, सीए फाइनल में ऑल इंडिया रैंक 20 हासिल कर रचा कीर्तिमान ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। भागलपुर की धरती ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यहां की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराने में सक्षम हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा जारी सीए फाइनल परीक्षा 2025 के परिणाम में भागलपुर के निखिल आनंद ने ऑल इंडिया रैंक 20 हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। निखिल मूल रूप से भागलपुर के खरमनचक मोहल्ले का रहने वाला है और कोलकाता में रहकर सीए की पढ़ाई कर रहा था। निखिल की यह सफलता सिर्फ एक रैंक नहीं, बल्कि उसकी वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रमाण है। छुट्टियों में घर आने पर भी वह सेल्फ स्टडी में दोगुना समय देता था। परीणाम घोषित होते ही निखिल के घर बधाई […]