5
(1)

युवाओं को दिया नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश

भागलपुर। जिले के बसंतपुर गांव में मंगलवार को फिटनेस आइकॉन राजा यादव उर्फ बिहारी टार्जन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके गांव पहुंचने पर लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव विजय यादव, हम पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष सनोज यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य अरविन्द मंडल और देसी जिम के नंदू ने फूल-मालाओं व अंगवस्त्र से उन्हें सम्मानित किया।

मीडिया से बातचीत में राजा यादव ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के युवा तेजी से नशे की ओर बढ़ रहे हैं, जो उनके भविष्य के लिए बेहद खतरनाक है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे नशे की लत को छोड़कर अपने शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें तथा नियमित व्यायाम को अपनाएं।

इस मौके पर विजय यादव ने भी युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है, और इसके लिए व्यायाम आवश्यक है। उन्होंने देसी जिम की पहल की सराहना करते हुए युवाओं से फिटनेस को अपनी जीवनशैली में शामिल करने का आह्वान किया।

पूर्व जिला परिषद सदस्य अरविन्द मंडल और देसी जिम के नंदू ने भी उपस्थित युवाओं से नशे से दूरी बनाकर स्वच्छ, स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने का संकल्प लेने की बात कही।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: