Tag Archives: Bhagalpur ke

भागलपुर के पीरपैंती में निर्वाचन तैयारी को लेकर हुई समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने की दिशा में तैयारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में भागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सहायक निर्वाची पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी सेक्टर पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक, पंचायत सचिव सहित संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, प्रत्येक केंद्र पर एएमएफ (सुनिश्चित न्यूनतम बुनियादी सुविधाएं) उपलब्ध कराने, पहुंच पथ को दुरुस्त रखने और वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप के निर्धारित तिथि तक वितरण […]

भागलपुर के दो मतगणना केंद्रों पर होगी वोटों की गिनती ||GS NEWS

GS PRIME TIMEबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो मतगणना केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, राजकीय पॉलिटेक्निक, बरारी, भागलपुर में 154-पिरपैंती (अ.जा.), 155-कहलगांव, 156-भागलपुर एवं 158-नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के पोल्ड ईवीएम एवं वीवीपैट जमा किए जाएंगे। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 14 नवंबर को यहीं की जाएगी। वहीं, महिला आईटीआई कॉलेज में 152-बिहपुर, 153-गोपालपुर एवं 157-सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्रों के पोल्ड ईवीएम एवं वीवीपैट जमा होंगे। इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना भी 14 नवंबर को निर्धारित तिथि पर की जाएगी। DESK2025

Noimg

भागलपुर के बदलूचक गांव में सनसनीखेज वारदात, पत्नी और बेटी को गोली मारने के बाद पति ने खुद पर किया जानलेवा वार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के बदलूचक गांव में रविवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी को गोली मार दी और फिर खुद को चाकू घोंपकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस वारदात में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों की पहचान बदलूचक निवासी मोहम्मद मजहर, उसकी पत्नी अफरोज और बेटी शकीला के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मजहर ने पहले पत्नी के पेट में गोली मारी। गोली आर-पार होकर पास में सो रही बेटी शकीला के सीने में जा फंसी। पत्नी अफरोज को गंभीर हालत में एक निजी नर्सिंग होम […]

Noimg

भागलपुर के मुकेश मंडल की हिम्मत को सलाम – 3 फीट कद के बावजूद बने सदर अस्पताल में ड्रेसर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जब पूरा देश जश्न मना रहा था, उसी बीच भागलपुर से एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है जो समाज के लिए मिसाल है। यह कहानी है तीनटंगा गांव (नौगछिया पुलिस जिला) के रहने वाले मुकेश मंडल की, जिनका कद महज 3 फीट है। छोटी हाइट के बावजूद मुकेश ने अपने हौसले और मेहनत के दम पर वो मुकाम हासिल किया है जो कई लोग केवल सपना देखते हैं। मुकेश मंडल ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद पारा मेडिकल की तैयारी शुरू की। कठिनाइयों और संघर्षों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। मेहनत रंग लाई और आज वे भागलपुर सदर अस्पताल में ड्रेसर के पद पर कार्यरत हैं। मुकेश […]

Noimg

भागलपुर के लाजपत पार्क में 20 सितंबर को होगा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के लाजपत पार्क मैदान में आगामी 20 सितंबर को एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शाह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा, भाजपा कार्यकर्ता दिलीप मिश्रा सहित एनडीए के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्थल का निरीक्षण किया तथा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक साबित होगा। उनका कहना है कि कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि एक-एक वोट एनडीए के समर्पित उम्मीदवार को ही मिलेगा और आगामी चुनाव में बिहार में एनडीए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगा। DESK2025

Noimg

भागलपुर के पीरपैंती में 29 हजार करोड़ की लागत से बनेगा थर्मल पावर प्लांट, प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती में 29 हजार करोड़ की लागत से बनने वाले थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को पूर्णिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। इसको लेकर पीरपैंती में भव्य पंडाल और मंच का निर्माण कराया जा रहा है। तैयारियों का जायजा लेने भाजपा के वरिष्ठ नेता सह भागलपुर के संभावित उम्मीदवार दिलीप कुमार मिश्रा पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिहार एक विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर है। इस थर्मल पावर प्लांट के बनने से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की बेरोजगारी दूर होगी। कार्यक्रम को लेकर पीरपैंती के लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। DESK2025

Noimg

भागलपुर के अकबरनगर में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मचाई तबाही ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के हरियो गांव के समीप रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग पंचू मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचू मंडल का घर बाढ़ की चपेट में आ गया था, जिसके कारण उनका परिवार सड़क किनारे अस्थायी रूप से रह रहा था। हादसे के वक्त पंचू मंडल अपने मवेशियों को चारा खिला रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि पंचू मंडल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अकबरनगर […]

Noimg

भागलपुर के सरकारी दफ्तर की दीवारें सजी मंजूषा पेंटिंग से, पर्यावरण संरक्षण और डॉल्फिन अभ्यारण का संदेश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। जिले के सरकारी कार्यालय अब कला और संस्कृति का जीवंत संगम प्रस्तुत कर रहे हैं। कार्यालय की दीवारों पर पारंपरिक मंजूषा पेंटिंग बनाई जा रही है, जो न केवल देखने में आकर्षक है बल्कि गहरा संदेश भी दे रही है। कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से यह दर्शाने की कोशिश की है कि किस प्रकार आधुनिक समय में अंधाधुंध वृक्षों की कटाई हो रही है और इसका सीधा असर पर्यावरण और जीव-जंतुओं पर पड़ रहा है। पेंटिंग यह संदेश देती है कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए कितने आवश्यक हैं और इनके संरक्षण के बिना जीवन असंभव है। इसी के साथ भागलपुर की पहचान गंगा डॉल्फिन को भी चित्रित किया गया है। यह क्षेत्र डॉल्फिन अभ्यारण के लिए […]

भागलपुर के 1,19,930 बाढ़ प्रभावित परिवारों के खाते में भेजी गई 83.95 करोड़ रुपए ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

बिहार में सबसे ज्यादा भागलपुर के हैं बाढ़ प्रभावित भागलपुर । भागलपुर जिला के 11 बाढ़ प्रभावित प्रखंडों के कुल 1,19,930 बाढ़ प्रभावित परिवारों के खाते में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों से डीबीटी के माध्यम से 83.95 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए गए। इसमें सुल्तानगंज प्रखंड के 19712 बाढ़ प्रभावित परिवार, पीरपैंती प्रखंड के 18369, कहलगांव के 16656, नाथनगर के 15485, सबौर के 12803, रंगरा चौक के 11853, गोपालपुर के 10264, शाहकुंड के 7341, नारायणपुर के 5249 इस्माइलपुर के 2009 एवं गोराडीह प्रखंड के 201 बाढ़ प्रभावित परिवार शामिल हैं।उल्लेखनीय है कि बिहार में भागलपुर के सर्वाधिक बाढ़ पीड़ित परिवारों को अनुग्रह अनुदान की राशी प्रदान की गई है। भागलपुर सहित कुल 12 जिलों के 6,51,602 बाढ़ पीड़ित परिवार […]