5
(1)

भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैनाबाद कोवाली मैदान में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी छोटू कुरैशी के रूप में की गई है।

युवक के शरीर पर कई स्थानों पर चोट और जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही बबरगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और पूरे इलाके को घेरकर फॉरेंसिक टीम को बुला लिया गया।

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोग अलग-अलग तरह की बातें करने लगे और माहौल गमगीन हो गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है। सिटी डीएसपी टू राकेश कुमार ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है और हत्या अथवा अन्य कोणों से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है और मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

मृतक के पिता मोहम्मद नजीर कुरैशी ने बताया कि उनका बेटा कल शाम से लापता था। उन्होंने आशंका जताई कि किसी ने साजिश के तहत उसकी हत्या की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: