Tag Archives: Bhagalpur me

भागलपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा रक्तदान शिविर संपन्न, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा ए.डी.आर. भवन में आयोजित रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में सुबह से ही लोगों की भागीदारी शुरू हो गई थी। शिविर में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने सभी दाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित एवं मानक प्रक्रिया के तहत रक्त संग्रह किया। आयोजन स्थल पर दिनभर रौनक बनी रही। डीएलएसए अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजन समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से किए जाते हैं। रक्तदान करने वाले सभी दाताओं […]

भागलपुर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में आज देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम कांग्रेस के पूर्व विधायक अजीत शर्मा के आवासीय कैंप कार्यालय में आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता चिक्कू, मिंटू कुरैशी, राजेश सिंह, अभय आनंद, सोइन अंसारी सहित कई अन्य नेताओं ने भाग लिया। सभी ने इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी भारत की सबसे सशक्त और दूरदर्शी नेताओं में से एक थीं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में देश ने अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल कीं। […]

भागलपुर में बढ़ते जाम पर डीएम सख्त, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर शहर इन दिनों भारी जाम की समस्या से जूझ रहा है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगातार लगने वाला जाम आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। रोजाना घंटों तक सड़क पर फंसे रहने से कार्यालय जाने वाले लोग, छात्र और व्यापारी सभी प्रभावित हो रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि यातायात पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहे। डीएम ने बताया कि बुधवार को यातायात डीएसपी के साथ जाम की समस्या को लेकर विस्तृत बातचीत हुई है। डीएम ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव की वजह से […]

भागलपुर में होमगार्ड जवान से 92 हजार रुपये की ठगीबिजली मीटर अपडेट के नाम पर मोबाइल हैक, साइबर अपराधियों ने खाली किए दो बैंक खाते ||GS NEWS

कदवाDESK20250

भागलपुर में साइबर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला एक होमगार्ड जवान से 92 हजार रुपये की ठगी का सामने आया है। अपराधियों ने बिजली मीटर अपडेट कराने के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर मोबाइल को हैक कर लिया और जवान के दो बैंक खातों से सारे पैसे उड़ा दिए। घटना को लेकर पीड़ित जवान के पुत्र नितेश कुमार ने भागलपुर साइबर थाना में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और साइबर अपराधियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर निवासी एवं संयुक्त भवन में तैनात होमगार्ड जवान विनोद कुमार यादव ने बताया कि अपनी बेटी की शादी के लिए उन्होंने बड़ी मेहनत […]

भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार बुजुर्ग की मौत; बेटी की इसी माह होनी थी शादी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी शिव शक्ति सिंह के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, शिव शक्ति सिंह मायागंज अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी के लिए भोजन लेकर जा रहे थे। हादसा एनएच-भागलपुर रोड पर उस समय हुआ, जब विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिव शक्ति सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में शामिल मोटरसाइकिल चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसकी पहचान सुरखीकल […]

भागलपुर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर हुआ आयोजन, पत्रकारों को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर प्रमंडलीय सभागार में राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी डायरेक्टर नागेंद्र कुमार गुप्ता ने की। क्षेत्र के कई वरिष्ठ और सक्रिय पत्रकारों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और अधिक खास बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मीडिया जगत की चुनौतियों, निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका तथा डिजिटल युग में पत्रकारों की बढ़ती जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से राजीव सिद्धार्थ, दिलीप कुमार, प्रवीण झा, विकास सिंह, विजय सिंह, शंभू भगत, श्यामानंद सिंह, मोहम्मद साकिब, आलोक झा, आदित्य झा, मनोज कुमार गुप्ता, नवनीश मिश्रा, इमामुद्दीन समेत कई पत्रकार मौजूद रहे। डिप्टी डायरेक्टर नागेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस […]

भागलपुर में मतगणना की तैयारी पूरी, डीएम बोले- सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, शुक्रवार तय होगा सियासी सेहरा किसके सिर पर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। मतदान संपन्न हो चुका है और अब जिलेवासियों की निगाहें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। भागलपुर जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा और व्यवस्था के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि दोनों मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। मतगणना परिसर में किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए कई स्थानों पर वॉच टावर भी स्थापित किए गए हैं। प्रशासन ने मतगणना कर्मियों और सुरक्षा बलों को […]

भागलपुर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान, जिला प्रशासन की 24 घंटे की मॉनिटरिंग से बनी रही चाक-चौबंद व्यवस्था ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भागलपुर जिले में मंगलवार को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न हो गया। जिला प्रशासन की सतर्कता और सख्त निगरानी के चलते पूरे जिले में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष कंट्रोल रूम की स्थापना की थी, जो लगातार 24 घंटे सक्रिय रहा। इस कंट्रोल रूम से जिले के सभी मतदान केंद्रों की रीयल टाइम मॉनिटरिंग की जाती रही। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत स्वयं मॉनिटरिंग में जुटे रहे। दोनों वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से रिपोर्ट लेते […]

भागलपुर में दूसरे चरण में उत्साहपूर्वक हुआ मतदान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

सात विधानसभा सीटों पर 82 प्रत्याशी मैदान में, सुरक्षा के थे कड़े इंतज़ाम भागलपुर जिले में बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार सुबह शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ था । सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही थी । जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों में मतदान को लेकर विशेष उत्साह देखा गया । जिले की कुल सात विधानसभा सीटों — भागलपुर, नाथनगर, सुल्तानगंज, कहलगांव, गोपालपुर, पीरपैंती और बिहपुर — पर इस बार कुल 82 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, भागलपुर जिले में कुल 22 लाख 30 हजार 208 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष, महिला तथा तृतीय लिंग मतदाता शामिल […]

भागलपुर में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न ||GS NEWS

नवगछियाDESK20250

जिलाधिकारी बोले — इस बार बढ़ा मतदान प्रतिशत, मतगणना दो केंद्रों पर होगी भागलपुर जिले में बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हुआ। मतदान समाप्ति के बाद भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने प्रेस वार्ता कर पूरे जिले की मतदान स्थिति की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार जिले में कुल 67.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जो पिछली बार की तुलना में अधिक है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डॉ. चौधरी ने विधानसभा-वार मतदान प्रतिशत की जानकारी साझा करते हुए बताया कि बिहपुर में 64.65 प्रतिशत, गोपालपुर में 68 प्रतिशत, पीरपैंती […]