5
(1)

भागलपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा ए.डी.आर. भवन में आयोजित रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में सुबह से ही लोगों की भागीदारी शुरू हो गई थी।

शिविर में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने सभी दाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित एवं मानक प्रक्रिया के तहत रक्त संग्रह किया।

आयोजन स्थल पर दिनभर रौनक बनी रही। डीएलएसए अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजन समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से किए जाते हैं। रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। अधिकारियों ने कहा कि “रक्तदान महादान” की भावना को लोगों ने अपनी भागीदारी से सार्थक किया है और ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: