5
(1)

सात विधानसभा सीटों पर 82 प्रत्याशी मैदान में, सुरक्षा के थे कड़े इंतज़ाम

भागलपुर जिले में बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार सुबह शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ था । सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही थी । जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों में मतदान को लेकर विशेष उत्साह देखा गया ।

जिले की कुल सात विधानसभा सीटों — भागलपुर, नाथनगर, सुल्तानगंज, कहलगांव, गोपालपुर, पीरपैंती और बिहपुर — पर इस बार कुल 82 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, भागलपुर जिले में कुल 22 लाख 30 हजार 208 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष, महिला तथा तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही जारी मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ ।

मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में सम्पन्न कराने के लिए भागलपुर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी । जिले के सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, जिला पुलिस और गृह रक्षक बल की तैनाती की गई थी । संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके।

भागलपुर पूर्वी क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विवेक कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार और सिटी डीएसपी अजय चौधरी स्वयं मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया । अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहे थे और मतदान कर्मियों से आवश्यक दिशा-निर्देश साझा कर रहे थे ।

आईजी विवेक कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर मतदान केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान को भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है।

जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की कि वे निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय रूप से भाग लें। अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक मतदाता की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पूर्वी क्षेत्र के आईजी विवेक कुमार ने भी आम मतदाता की तरह अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग अवश्य करें, क्योंकि एक-एक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: