Tag Archives: Gopalpur vidhansabha

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम महिलाओं ने बढ़-चढ़कर किया मतदान, दिखाई लोकतंत्र के प्रति उत्साह ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के अभियान मध्य विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया। सुबह-सुबह अपने घरेलू कार्य निपटाने के बाद वे मतदान केंद्र पहुंचीं और लंबे समय तक लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र पर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि ऐसा अवसर बहुत दिनों बाद आता है, इसलिए वे इस दिन का बेसब्री से इंतजार करती हैं। मतदान के प्रति उनका जोश देखते ही बन रहा था। कई महिलाएं मुस्कुराते हुए कह रही थीं कि यह दिन उनके लिए गर्व का है, क्योंकि मतदान के माध्यम से वे देश और समाज की दिशा तय […]

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों को डीएम ने दी विस्तृत ब्रीफिंग ||GS NEWS

नवगछियाDESK20250

भागलपुर ।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय नवगछिया में 153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने ब्रीफिंग दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए कहा कि जिन मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी आपको दी गई है, वहां की स्थिति पर लगातार पैनी नजर बनाए रखें। चुनाव से पहले ऐसे व्यक्तियों की पहचान करें जो मतदान प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं, और उन पर समय रहते नियंत्रण सुनिश्चित करें। डॉ. चौधरी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर आवश्यक बुनियादी सुविधाएं जैसे पानी, बिजली, […]

गोपालपुर विधानसभा से वीआईपी पार्टी उम्मीदवार प्रेम सागर का जनसंपर्क अभियान तेज, लोगों से मिलकर मांगा आशीर्वाद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन की सहयोगी वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वे प्रतिदिन गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहे हैं और अपने चुनाव चिन्ह “नाव छाप” पर मतदान करने की अपील कर रहे हैं। गुरुवार को प्रेम सागर ने गोसाईं गाँव, मकनपुर, हरनाथचक सहित कई गांवों में घर-घर जाकर जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि वे गोपालपुर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने जनता से 11 नवंबर को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भरपूर समर्थन […]

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रेक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं की समीक्षा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर 153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में निरीक्षण का दौर जारी है। इसी क्रम में गोपालपुर के निर्वाचन प्रेक्षक संजय कुमार खत्री ने शुक्रवार को मतदान केंद्रों और चुनावी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ नवगछिया के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह तथा सहायक समाहर्ता जतिन कुमार मौजूद थे। प्रेक्षक ने नवगछिया स्थित स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) केंद्र पर पहुंचकर तैनात कर्मियों से जानकारी ली। उन्होंने अवैध धन, शराब एवं अन्य सामग्रियों की निगरानी से संबंधित कार्रवाई की प्रगति पर सवाल किए और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई मतदान केंद्रों का भी भ्रमण किया। मतदान केंद्रों पर पहुंचकर उन्होंने बुनियादी सुविधाओं का मुआयना किया। विशेष रूप […]

गोपालपुर विधानसभा से मानकेश्वर सिंह उर्फ मंटू सिंह आज 18 अक्टूबर को देंगे नामांकन ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी मनकेश्वर सिंह उर्फ मंटू सिंह आज 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस बाबत उन्होंने मीडिया और जनता को जानकारी देते हुए बताया कि गोपालपुर के लोग बदलाव चाहते हैं और इसी बदलाव की उम्मीद को लेकर वे चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। मानकेश्वर सिंह ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनना और उन्हें समाधान के रास्ते उपलब्ध कराना है। उन्होंने यह भी कहा कि गोपालपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उनका कहना था कि जनता का विश्वास और समर्थन ही उन्हें इस चुनाव में मैदान में उतारने का सबसे बड़ा कारण […]

गोपालपुर विधानसभा से संजीव कुमार उर्फ मोती यादव ने किया नामांकन, समर्थकों का जनसैलाब||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से शुक्रवार को राजनीति में बड़ा मोड़ देखने को मिला, जब संग्रह प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव ने राजद से बागी होकर स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के दौरान क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह और राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिली। संजीव कुमार उर्फ मोती यादव के नामांकन कार्यक्रम में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। सैकड़ों वाहनों का काफिला और नारों से गूंजता माहौल पूरे नवगछिया अनुमंडल कार्यालय परिसर में देखा गया। समर्थक “मोती यादव जिंदाबाद” और “गोपालपुर का बेटा, जनता का नेता” जैसे नारों से माहौल को जीवंत बनाए हुए थे। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में संजीव कुमार ने कहा कि वे गोपालपुर की जनता की […]

Noimg

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ और कटाव का कहर,निरीक्षण करनें पहुँचे गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ और कटाव ने गंभीर संकट उत्पन्न कर दिया है। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के कारण दर्जनों घर नदी में समा चुके हैं। प्रभावित परिवार अपने घरों से बेघर होकर अपना सामान समेटने में लगे हैं। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को हालात का जायजा लेने के लिए गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि कटाव तेजी से बढ़ रहा है और कई परिवारों के मकान बह चुके हैं। इस पर जब विधायक से यह पूछा गया कि ऐसी गंभीर स्थिति में जनप्रतिनिधियों की क्या भूमिका […]

Noimg

गोपालपुर विधानसभा जदयू BLA 2 की बैठक आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड द्वारा निर्देशित जदयू BLA 2 की बैठक शुक्रवार को आनंद कृष्णा विवाह भवन, स्टेशन रोड में आयोजित की गई। इस बैठक में विशेष प्रदेश द्वारा नियुक्त BLA 2 कार्यक्रम प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ता परिमल कुमार की उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने की, जबकि मंच संचालन अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह निषाद ने किया। बैठक में गोपालपुर विधानसभा के विधायक सह सचेतक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। प्रदेश प्रवक्ता परिमल कुमार ने बताया कि 20 जुलाई तक BLA-2 के फॉर्म हर हाल में जमा कराए जाने हैं। इसके लिए संबंधित BLA-1 और प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में कैंप […]