5
(1)

नवगछिया । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर 153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में निरीक्षण का दौर जारी है। इसी क्रम में गोपालपुर के निर्वाचन प्रेक्षक संजय कुमार खत्री ने शुक्रवार को मतदान केंद्रों और चुनावी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ नवगछिया के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह तथा सहायक समाहर्ता जतिन कुमार मौजूद थे।

प्रेक्षक ने नवगछिया स्थित स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) केंद्र पर पहुंचकर तैनात कर्मियों से जानकारी ली। उन्होंने अवैध धन, शराब एवं अन्य सामग्रियों की निगरानी से संबंधित कार्रवाई की प्रगति पर सवाल किए और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई मतदान केंद्रों का भी भ्रमण किया।

मतदान केंद्रों पर पहुंचकर उन्होंने बुनियादी सुविधाओं का मुआयना किया। विशेष रूप से दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और सुगम पहुंच जैसी व्यवस्थाओं की स्थिति को परखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी मतदान केंद्र पर आवश्यक सुविधाओं में कमी नहीं रहनी चाहिए।

प्रेक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: