Tag Archives: naugachia

मां शाकंभरी ज्योति यात्रा पहुँचा नवगछिया , मारवाड़ी समाज के लोगों ने किया भव्य स्वागत ||GS NEWS

नवगछियाभक्ति पूजा अर्चनाDESK 04 B0

मां शाकंभरी ज्योति यात्रा का शनिवार को शहर के गौशाला पहुंचने पर मारवाड़ी समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। नवगछिया माता शाकंभरी परिवार के नेतृत्व में राजस्थान समाज के लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों का अंग वस्त्र देकर काफी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।आगे नगर भ्रमण करते हुए श्री हरि महाराज ठाकुरवाड़ी में माता शाकम्भरी दिव्य ज्योत की पूजा अर्चना की गयी वही भक्तो के द्वारा भजन आरती का आयोजन कर पुनः माता के ज्योत को नाम आँखों से विदा किया गया जिसमे नवगछिया में रहने वाले राजस्थान समाज के महिला पुरुषों ने भव्य स्वागत किया। वही अर्चना शर्मा और सपना शर्मा ने माता के भजन से लोगों को आनंद विभोर किया । नवगछिया मा शाकम्भरी परिवार के […]

नवगछिया में शहीद के परिवार वालों को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियाBarun Kumar Babul0

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए गए स्मृति चिन्ह को 23 बिहार एनसीसी बटालियन के सूबेदार विद्या गुरुंग,नायक इंद्रदीप सिंह ,बाल भारती के एनसीसी ऑफिसर विकास पांडे एवं एनसीसी के कैडेट्स मुस्कान गुप्ता ,मीठी कुमारी , सोनिका, हर्ष कुमार ने शहीद बहादुर प्रसाद सिंह के परिवार को सौंपा। 1991 में जम्मू कश्मीर में बहादुर प्रसाद सिंह शहीद हो गए थे। वे मूल रूप से कमला कुंड के रहने वाले थे एवं वर्तमान में उनका परिवार राजेंद्र कॉलोनी नवगछिया में निवास करता है। Barun Kumar Babul

अपनी पुस्तैनी जमीन विवाद में भटक रहे युवक नें आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारसमस्याBarun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल के नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी वार्ड नंबर 1 के निवासी मुन्ना सिंह पिता रघुनंदन सिंह ने नवगछिया एसपी नवगछिया एसडीपीओ नवगछियाअनुमंडल पदाधिकारी,नवगछिया अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है आवेदक मुन्ना ने बताया है कि वह अपने पैतृक संपत्ति जमीन की नापी के लिए अंचल कार्यालय नवगछिया में आवेदन दिया था। जिसका नापी सरकारी अमीन द्वारा किया गया । नापी में मोटा रकम लेकर सरकारी अमीन द्वारा गलत नापी रिपोर्ट देकर मुझसे अपना हक का हिस्सा से अलग कर दिया । वही मुन्ना ने बताया है कि वह गरीब परिवार से हैं उसकी पत्नी व मां का जेवर बिक्री कर अमीन फीस एवं बिहार सरकार लगान रसीद सहित […]

नवगछिया के विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से मनाई गई डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया में विभिन्न जगहों पर डॉ. भमीराव अंबेडकर जयंति के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। तेतरी जिरोमाइल में अंबेडकर जयंती के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया यतेंद्र कुमार पाल, पीएचसी प्रभारी बरूण कुमार, अजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव मौजूद थे। सभी वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेकर के द्वारा सविधान में वर्णित अधिकारों को जानने, समझने उसपर चलने का संकल्प लिया। वहीं डॉ. बी. आर. अम्बेडकर के जयंती पर गुरुवार को नगर परिषद स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका संचालन प्राचार्य बलराम रजक व वार्डेन सह शिक्षिका जूली कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अंशकालिक शिक्षिका प्रियंका कुमारी, शिक्षकों में सुमित कुमार, त्रिपुरारी कुमार राय, मुकेश कुमार, उज्जवल कुमार, बाबुल कुमार, […]