Tag Archives: naugachia

नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में होगा जीएस Creative Talent Hunt का आयोजन, छात्र-छात्राएं दिखाएंगें अपनी प्रतिभा

Creative Talent Hunt 2023नवगछियाबिहारशिक्षाManjusha Mishra0

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों की खोज जीएस न्यूज़ समाचारपत्र द्वारा लगातार जारी है । इस बाबत अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध जीएस न्यूज़ द्वारा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता Creative Talent Hunt का पांचवा अंक नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में आयोजित हो रहा हैं जिसके लिए रजिस्ट्रेशन सोमवार से प्रारंभ हो रहा हैं । प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का पहला राउंड क्विज प्रतियोगिता से है जिसके हेतु सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा । वहीं इस बाबत कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर ने बताया कि सावित्री पब्लिक स्कूल में 29 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो जाएगा । रजिस्ट्रेशन व प्रतियोगिता से संबंधित पूरी जानकारी विद्यालय के कार्यालय में उपलब्ध है इसके अलावा जीएस न्यूज़ से भी संपर्क कर जानकारी […]

नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में निर्देशक राम कुमार साहू नें किया झंडोत्तोलन, छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति नें मन मोहा || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरManjusha Mishra0

नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के निर्देशक रामकुमार साहू ने झंडा तोलन कर बच्चों को संबोधित किया . मौके पर विद्यालय के निर्देशक रामकुमार साहू और सचिव कृष्ण कुमार साहू ,विद्यालय प्रसाशक सुमित कुमार साहू, प्राचार्य के.के. सिंह झंडोतोलन के समय उपस्थित थे । इस मौके पर स्कूल में देश भक्ति के अलावे कई तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया और साथ में दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए फेयरवेल का आयोजन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । वही मौके पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे । Manjusha Mishra

पुलवामा हमला व राम मंदिर के झांकी के साथ हुआ ज्ञान वाटिका में सांस्कृतिक कार्यक्रम || GS NEWS

गणतंत्र दिवसगोपालपुरनवगछियाभागलपुरManjusha Mishra0

75 में गणतंत्र दिवस पर आवासीय ज्ञान वाटिका में शान से लहराया तिरंगा नवगछिया : गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर गोपालपुर प्रखण्ड के सिंघिया मकंदपुर के आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय, सिंधिया मकन्दपुर (नवगछिया) में सांस्कृतिक कार्यक्रम का मनोरम दृश्य दिखा। राम सिया राम जैसे गीतों के धुन पर बच्चे जमकर थिरके। मौके पर रामायण की लघु एकांकी दिखाई गयी। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने कंधो से मिलते हैं कंधे, मेरे प्यारे वतन जैसे गीतों पर रिकार्डिंग नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा अष्टम के छात्रों ने वीर तान्हा जी के सिंघाद युद्ध का बेहतरीन नाट्य रुपांतरण किया। कक्षा सप्तम के छात्र- छात्राओं ने ‘हम पंछी उन मुक्त गगन के’ कविता का सुंदर लय-ताल में पाठ किया। सबसे अधिक विद्यालय के छात्राओं […]

Noimg

नवगछिया के सिमरा में कल 26 जनवरी से शुरू होगा बहरयात्रा पूजा, पांच दिन तक बहेगी भक्ति की रसधारा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरManjusha Mishra0

नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 06 के सिमरा गांव में स्थित माँ दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में कल 26 जनवरी 2024 से बहरयात्रा पूजा प्रारंभ होगा जो 30 जनवरी 2024 तक चलेगा । इस बाबत ग्रामीणों द्वारा बनाई गई मंदिर कमिटी की ओर से तैयारी प्रारंभ कर दी गयी हैं । मंदिर परिसर को भव्य और भव्यता से तैयार करनें हेतु कमिटी के सदस्यों नें तैयारी शुरू कर दी हैं । इस बाबत ग्रामीणों ने बताया की राजा झमन्न सिंह ने काली माता की पूजा के लिए कुछ ब्राह्मणों को बसाया था जो सिमरा गांव कहलाया । काली माता की पूजा यहां प्रत्येक वर्ष की जाती है । मौके पर माता के भक्त ग्रामीण पंडित आचार्य कौशल जी वैदिक […]

Noimg

मात्र ₹31000 में बेटी की शादी वहीं जन्मदिन फ्री में.. लगन पर सजधज कर तैयार है नवगछिया का RN PALACE कॉलिंग ☎️ 6207280335

NH 31नवगछियाबिहारभागलपुरManjusha Mishra0

नवगछिया : मकर संक्रांति के साथ ही शहनाई बजनी शुरू हो गई है वहीं बिहार की सबसे लंबी सड़क एनएच 31 के नवगछिया मकनपुर चौक पर स्थित आरएन पैलेस भी शादी विवाह के लिए तैयार है । यानी अगर आप अपने बेटी या बेटे की शादी होटल धर्मशाला से करना चाहते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है कि आप नवगछिया के मकनपुर चौक पर स्थित आरएन पैलेस में आकर अपनी बेटी की शादी का समारोह शानदार तरीके से कर सकते हैं और इसके लिए मात्र 31 हजार रुपए से ही व्यवस्था शुरू हो जा रही है । और तो और जन्मदिन पार्टी फ्री में कर सकते हैं सिर्फ खाने का खर्च लगेगा । वहीं इस बाबत आरएन पैलेस […]

Noimg

नवगछिया नगर परिषद के सभापति सहित सभी पार्षदों को मिला लैपटॉप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन के द्वारा सभापति सहित सभी पार्षदों को लैपटॉप दिया गया जिसका उपयोग नगर विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी में किया जाएगा । मौके पर सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव पार्षद सह सशक्त स्थाई समिति सदस्य मुन्ना भगत, नागेश्वर सिंह, पार्षद अनूप भगत, सितारा खातून, विनोद सिंह, रवि कुमार मंडल, दीपक कुमार, बलराम कुमार, रवि कुमार, अभिनंदन कुमार, कृष्णा पासवान, मोहम्मद शाहजहां, नेहाल खान, अशोक जयसवाल, सुभाष सिंह, आभास यादव, अभिषेक सागर, हिमांशु भगत, गोपाल तांती, बबलू झा, सहित सभी पार्षद मौजूद थे । DESK 04 B