
शर्मिला ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, दो लोगों ने ग्रहण की संगठन की सदस्यता
पूर्णिया। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने संगठन के विस्तार और महिला मोर्चा को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रविवार को संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय, नया टोला, पानी टंकी रोड, वार्ड संख्या 20, लाइन बाजार, पूर्णिया में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले चार वर्षों से महिला मोर्चा की जिला मंत्री के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहीं प्रिया सिंह को महिला मोर्चा का पूर्णिया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका झा ने प्रिया सिंह को मनोनयन पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी सौंपी। जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रिया सिंह ने महिला मोर्चा की कार्यसमिति के विस्तार की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

निष्ठा और समर्पण का मिला पुरस्कार
राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि प्रिया सिंह ने पिछले चार वर्षों में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें विश्वास है कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रिया सिंह महिला मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाएंगी। उन्होंने कहा कि संगठन धर्म रक्षा, समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के उद्देश्यों के साथ कार्य कर रहा है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका झा ने कहा कि प्रिया सिंह रामनवमी की भव्य शोभायात्रा सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सक्रिय रही हैं। मातृशक्ति की भागीदारी बढ़ाने में भी उनका योगदान सराहनीय रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रिया सिंह के नेतृत्व में अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने के साथ धार्मिक, सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।
शर्मिला ठाकुर बनीं जिला उपाध्यक्ष
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष का दायित्व संभालते ही प्रिया सिंह ने संगठन के विस्तार की दिशा में पहल शुरू कर दी। इसी क्रम में उन्होंने महिला मोर्चा, पूर्णिया जिला कार्यसमिति की सदस्य शर्मिला ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। प्रिया सिंह ने विश्वास जताया कि शर्मिला ठाकुर निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए महिला मोर्चा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
दो लोगों ने ग्रहण की संगठन की सदस्यता

बैठक के दौरान संगठन के सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक की उपस्थिति में सरदार गुरुदयाल सिंह और उमेश कुमार ने विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की सदस्यता ग्रहण की। संगठन के पदाधिकारियों ने दोनों का स्वागत करते हुए आशा जताई कि वे धर्म रक्षा, समाज सेवा और राष्ट्र सेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे।
पदाधिकारियों ने दी बधाई
प्रिया सिंह को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका झा और बैठक में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
बधाई देने वालों में सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक, राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ प्रभारी नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी विशाल यादव, दीपक जायसवाल, सरदार गुरुदयाल सिंह, उमेश कुमार, प्रकाश कुमार, सुजीत कुमार, महिला मोर्चा की सदस्य संगीता ठाकुर, नगर मंत्री काजल गुप्ता, प्रतिमा कुमारी, पूजा कुमारी, सोनाली कुमारी और सोनाक्षी कुमारी शामिल रहीं।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने विश्वास जताया कि प्रिया सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन के विस्तार के साथ धार्मिक, सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।















