



नवगछिया के बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड नवगछिया में अनुमंडल अग्निशमन दल के द्वारा छात्र छत्राओं और शिक्षकों को आग से बचाव के लिये प्रशिक्षण दिया गया. दल के प्रशिक्षकों ने बिना किसी हड़बड़ाहट के जलती हुई आग को किस तरह बुझाना है, अग्निशमन दल द्वारा प्रदर्शित किया गया. दल के लोगों ने अग्निशमन कार्यालय का मोबाइल और टेलीफोन नंबर भी छात्र छत्राओं के बीच सार्वजनिक किया है.

















