Month: June 2022

बिहपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर-  नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी को ईडी के  सामने पेश होने  के फरमान के विरोध में  सोमवार को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रोहित आनंद शुक्ला के नेतृत्व में स्वराज आश्रम परिसर स्थित शहीद स्मारक पर विरोध जताया.वही कांग्रेसियों ने कहा  सरकार नफरत की राजनीति कर विपक्ष को डराने का काम कर रही है. ईडी द्वारा नोटिस जारी किये जाने के पीछे की वजह राजनीतिक प्रतिशोध की भावना है.क्योंकि वह निर्भीकता से प्रधानमंत्री से सवाल पूछते है.  इस मोके रणजीत  राणा ,भिखारी मंडल मृत्युंजय कुमार मिश्रा ,मोहम्मद फिरोज आदि मौजूद थे. DESK 04

मड़वा गांव के समीप एनएच 31पर पलटा कंटेनर ,चालक व उप चालक घायल ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – मड़वा गांव के समीप एनएच 31पर देर रात करीब एक बजे एक तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से आइसक्रीम लदे टाटा 407 कंटेनर गड्डे में पलट गई। हालांकि जानमाल का नुकसान तो नही हुआ. लेकिन चालक और उप चालक दोनों घायल जरूर हो गये. सड़क दुर्घटना की सूचना पर झंडापुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बिहपुर अस्पताल भेजा। जहां घायलों की पहचान चालक मुन्ना यादव ,जलालपुर  जिला वैशाली और उपचालक प्रभात कुमार ,हाजीपुर जिला वैशाली के रूप में हुआ. ट्रक भागने में सफल रहा।ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कंटेनर को सुरक्षित रखा गया है. DESK 04

चाकू की नोक पर तीन अपराधी ने यात्री से मोबाइल व नगदी छीना,यात्री भटक रहे  ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर : कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर स्टेशन पर रविवार की रात चाकू की नोक पर तीन अपराधी ने यात्री से मोबाइल व नगदी छीना, जीआरपी को सूचना लिखित दिया.यात्री मो आजाद अली ग्राम भरतिया थाना फलका जिला कटिहार निवासी सेमापुर से महेशखूँट जाने के क्रम में तबीयत खराब होने पर महान्दा एक्सप्रेस ट्रेन से उतर नारायणपुर स्टेशन पर  प्लेटफार्म के ओवर ब्रीज सीढी में बैठा  था. उसी क्रम में नारायणपुर मंसूर का बेटा, चंपा व एक युवक ने मिलकर चाकू दिखाकर दस हजार सात सौ रूपया का मोबाइल और पर्स सहित पांच छः सौ रूपया छीन लिया. जीआरपी सिपाही को अपराधी का नाम बताया और कहा धुमकर आओ. बिहपुर जीआरपी थानाध्यक्ष अजय कुमार के पास भेज दिया. मेरे पास […]

लोकमानपुर और सिंहकुंड में आज से शुरू होगा फ्लड फाइटिंग का कार्य  ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

जल संसाधन विभाग की टीम पहुंची, लोकमानपुर, लिया कटाव का जायजा  लोकमानपुर के आजादनगर में विधायक को बंधक बना लिये जाने के बाद हरकत में आयी जल संसाधन विभाग की टीम ने सोमवार को लोकमानपुर पंचायत के लोकमानपुर और सिंहकुंड गांव में चल रहे कोसी कटाव का जायजा लिया है. निरीक्षण के बाद विभाग के पदाधिकारियों ने मंगलवार से लोकमानपुर पंचायत को कोसी कटाव से बचाने के लिए फल्ड फाइटिंग का कार्य करने का निर्णय लिया है. टीम का नेतृत्व जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता ई दिनेश कुमार कर रहे थे. जबकि उनके साथ विभाग के एसडीओ विनीत कुमार और कनीय अभियंता विजय कुमार व अन्य कर्मी भी साथ थे. टीम लोकमानपुर और सिंहकुंड दोनों जगहों पर गये और […]

नवगछिया : अंजान नंबर से फोन कर लड़की को परेशान कर रहे हैं मनचले, पढ़ाई हुई बंद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

युवती ने थाने के दिया आवेदन, परिजनों ने लड़की को नवगछिया पढ़ने जाने से किया मना   नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ मनचलों द्वारा अलग अलग नंबरों से एक लड़की को फोन कर परेशान किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. लड़की ने मामले की बाबात सभी नंबरों का जिक्र करते हुए नवगछिया थाने में लिखित अवेदन दे कर प्राथमिकी दर्ज करायी है. लड़की का कहना है कि पहली बार उसके घर के नंबर पर नौ जून 10 बजे रात्रि में फोन किया और अनाप शनाप बकने लगा. फिर ग्यारह जून को रात में ही अलग अलग नंबरों से कई बार कॉल कर अनाप शनाप बयानबाजी की और एड्रेस की भी मांग की. वह नवगछिया […]

काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात शव बरामद ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – कटिहार बरौनी रेलखंड के काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के पास एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है. सूचना मिलते ही नवगछिया राजकीय रेल थाने की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया. देर शाम पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने शव को सुरक्षित कर लिया था. पुलिस को आशंका है कि उक्त व्यक्ति की मृत्यु अज्ञात ट्रेन से गिर कर हुई है. रेल थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि आस पास के थानों में वार्लेस किया गया है और सोसल मीडिया में मृतक की तस्वीर को वायरल किया गया है. फिलहाल नियमत: शव को सुरक्षित रखा गया है.  DESK 04