Month: June 2022

गंगा दशहरा के मौके पर गंगा घाटों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,गंगा दशहरा के मौके पर सुल्तानगंज के पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्नान करने श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उम्र पड़ी है सुबह से ही बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ नेपाल सहित कई पड़ोसी राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में गंगा दशहरा के मौके पर शुद्धता और पवित्रता की डुबकी लगा रहे हैं। मान्यता है कि आज के दिन गंगा स्नान के बाद पूरे विधि विधान से मां गंगा की पूजा अर्चना करने से 10 जन्मों का पाप कट जाता है। यही कारण है कि श्रद्धालु आम लीची मिठाई फल फूल अगरबत्ती धूप इत्यादि चीजों से मां गंगा की पूजा अर्चना कर अपने और अपने परिवार की सुख शांति और समृद्धि की कामना कर रहे […]

एडीजी सीआईडी सह कमजोर वर्ग अनिल किशोर यादव दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भागलपुर, कई बिंदुओं पर हुई बैठक ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर एडीजी सीआईडी सह कमजोर वर्ग अनिल किशोर यादव दो दिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने समीक्षा भवन में रेंज के डीआईजी, वरीय पुलिस अधीक्षक, सिटी एसपी, डीएसपी और जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिले में अपराध की स्थिति की समीक्षा की गई। वही एडीजी के द्वारा लंबित पड़े कांडों को जल्द से जल्द निपटाने एवं फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी सहित शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं कई अन्य बिंदुओं पर भी एडीजी के द्वारा दिशा निर्देश दिए गए हैं।बाइट: एडीजी अनील किशोर यादव DESK 04

यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण मंजीत कुमार का ग्रामीणों ने किया सम्मान ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभारतDESK 040

खरीक यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण गोटखरीक के गणेशपुर निवासी मंजीत कुमार के सम्मान में ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया.सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख शंकर प्रसाद उर्फ दल्लू यादव ने कहा कि मंजीत ने यूपीएससी क्वालिफाय कर देश में बिहार का मान बढ़ाया है.इस अद्भुत और अकल्पनीय उपलब्धि से गणेशपुरगोटखरीक और प्रखंड के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. मंजीत ने इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता पिता और दादा को दिया. उन्होंने कहा कि अगर विद्यार्थी में पढ़ने के प्रतिl ललक, सच्ची निष्ठा और दृढ़निश्चय हो तो कुछ भी संभव है. सम्मान समारोह में थाना के पीएसआई मैं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर मनजीत के दादा भुवनेश्वर प्रसाद शर्मा […]

गोपालपुर प्रखंड के सीडीपीओ को मोबाइल पर धमकी देने व अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में  कुख्यात अपराधी उपप्रमुख बाबूमनि यादव उर्फ़ कमांडो यादव को गोपालपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुर  – गोपालपुर थाना क्षेत्र के कमला कुंड निवासी बाबूमनि यादव उर्फ़ कमांडो यादव को गोपालपुर पुलिस ने गोपालपुर प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संगीता कुमारी लिखित आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.  क्या है मामला –  बाबूमनि यादव उर्फ कमांडो यादव अपने पंचायत से पंचायत समिति का सदस्य जाकर गोपालपुर प्रखंड कउपप्रमुख पद पर काबिज हुए हैं. कमांडो यादव के ऊपर हत्या सहित विभिन्न तरह के संगीन मामलों का नामजद आरोपित है.  इन दिनों वह जमानत पर जेल से बाहर है. मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर की सीडीपीओ  संगीता कुमारी को दो जून की देर रात को कमांडो यादव द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग कर धमकी दिया गया. सीडीपीओ ने गंभीरता से लेते […]

कोसी कटाव विस्थापितों को रेल प्रशासन का जमीन खाली करने का अल्टीमेटम ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर- हरिओ पंचायत के कोसी पार गांव कहारपुर का नया टोला नवटोलिया  कोसी कटाव के रौद्र रूप का शिकार बना गया.जिस कारण गांव 100से अधिक परिवारों के  लोग गांव से निकलकर इधर से उधर रहने को मजबूर हैं.वही कुछ परिवार बिहपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के समीप बंद पड़े रेलवे के किनारे रहने को विवश हैं . इन कोसी कटाव पीड़ितो को रेल प्रशासन बिहपुर  द्वारा बुधवार को  जमीन खाली करने का सात दिनों का  अल्टीमेटम दिया गया है .जिसमें कहा गया है की  सात दिनों के अंदर जमीन खाली नहीं करने पर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा. घर हटाने का खर्च भी अतिक्रमणकारीयों से वसूला जाएगा.अतिक्रमण मुक्त कराने के दौरान जो क्षति होगी उसका जिम्मेदार अतिक्रमणकारी होगा.  जिसको लेकर […]