Month: August 2022

नवगछिया के SUNDRAM में शुरू हुआ Sundram Chess Contest, पहले दिन 8 प्रतिभागी की दूसरें राउंड में इंट्री

उपलब्धिखेल कूदखेल खिलाड़ीनवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में टेस्ट को बेस्ट बनाने वाले सुंदरम में Sundram Chess Contest का भव्य शुभारंभ हुआ । सुंदरम के सेलिब्रेशन हॉल में लगातार 7 दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 8 जोड़ी प्रतिभागी शामिल हुए और कुल 16 मैच आयोजित हुआ । 16 मैच से कुल 8 प्रतिभागी दूसरे राउंड के लिए चयनित हुए हैं । मौके पर सुंदरम के संचालक श्रीजीत सुंदरम ने बताया कि यह यह प्रतियोगिता 7 दिनों तक लगातार चलेगा जिसके लिए मोबाइल नंबर 7482 848848 जारी किया गया है . 7482 848848 नंबर पर संपर्क कर आप अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं . इसके बाद प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं . यह प्रतियोगिता पूरी तरह निशुल्क हैं । […]

विद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

दिनांक 17 अगस्त 2022 दिन बुधवार को पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगा कोठी चंपानगर के विशाल सभागार में भैया बहनों द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा अरुण से पंचम तक के भैया बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के सचिव उपेंद्र रजक, प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक, प्रभारी प्रधानाचार्य जितेंद्र प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया गया। उपेंद्र रजक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का धरती पर जन्म पूरी मानव जाति के लिए वरदान है। द्वापर युग में कंस के अत्याचार का अंत करने और धर्म की स्थापना के लिए भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण ने पृथ्वी लोक पर जन्म लिया। आज ऐसे भगवान कृष्ण की उत्सव मनाया जा […]

रास्ता विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, दो घायल, थाने मे नही लिया आवेदन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर| सबौर मे सड़क बनाने को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गया, घटना मे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिसका इलाज रेफरल अस्पताल मे चल रहा है। बताया जाता है कि सडक बनाने को लेकर दो गुटो के बीच अक्सर मारपीट होते रहता है, वही सडक निर्माण की जब टेंडर पास हुई और काम शुरू हुआ तो एक पक्ष के लोगो का कहाना था कि सडक नही बनने देंगे जिसके बाद विवाद शुरू हुआ और जमकर लाठी डंडा चला और घटना मे दो युवक घायल भी हो गए है, इस मामले का एक पक्ष की ओर से सबौर थाने मे आवेदन देने के लिए थाना पहुंचा तो वहां से डांट […]

भागलपुर के अंग जनपद के लोकगाथा पर आधारित बिहुला विषहरी पूजा पूरे शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

भागलपुर/ निभाष मोदी सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम, आज चढ़ाई जाएगी मनसा देवी को डाला, रात्रि में बाला बिहुला की होगी शादी भागलपुर, अंग जनपदीय धरोहर की लोक गाथा पर आधारित बिहुला विषहरी पूजा को लेकर शहर में काफी चहल-पहल बढ़ गई है ,आज हर बिहुला विषहरी मंदिर में पंडाल सजाए गए हैं, तोरण द्वार बनाए गए हैं और माता विषहरी की प्रतिमा स्थापित की गई है साथ में बिरला और बाला लखेंद्र के विवाह से पहले शहर में जगह-जगह भव्य बारात भी निकाले जाते हैं, जिसमें शहर के लोग शामिल होते हैं । रात्रि में 12 बजे बिहुला और बाला लखेंद्र की शादी होगी, आज विषहरी माता को डलिया चढ़ाया गया। बताते चलें कि यह पूजा पूरी परंपरा के […]

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भागलपुर के द्वारा चिकित्सा जांच कैंप एवं रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर, आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भागलपुर के द्वारा आज लाजपत पार्क भागलपुर के आईएमए हॉल में चिकित्सा जांच कैंप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस चिकित्सा शिविर जांच कैंप में लोगों को निशुल्क कई रोगों की जांच की गई वही आज के कैंप में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भागलपुर के द्वारा भी कर्मियों ने कई यूनिट रक्त दान दिए वही भागलपुर के इनकम टैक्स ऑफिसर नितिन कुमार ने बताया इस कार्यक्रम को करने का मुख्य उद्देश्य है हमारे शहर के लोग स्वस्थ रहेंगे तभी राष्ट्र स्वस्थ रहेगा साथ ही साथ दुर्घटना के समय किसी भी व्यक्ति को ब्लड की जरूरत पड़ती है तो अनायास […]

नवगछिया पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में 19 वर्षीय युवक की हुई मौत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर के नवगछिया पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं मृतक की उसके साथी शिवम कुमार ने बताया कि भागलपुर से नवगछिया आने के क्रम में अचानक तेज रफ्तार से जा रही बाइक के सामने गाय आ गई जिस कारण बाइक अनबैलेंस हो गई और गाय में जाकर टकरा गई टकराने के बाद बाइक के पीछे बैठा भागलपुर के भंवर गंज थाना क्षेत्र के वारसलीगंज निवासी उसके माथे में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई हालांकि मामले की सूचना पर नौगछिया पुलिस आनन-फानन में भागलपुर मायागंज अस्पताल ले जाया गया परंतु डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया परिवार […]

गोपालपुर थाना में ध्वजारोहण के समय राष्ट्रीय ध्वज जमीन पर गिरा, लोगो में अनहोनी की आशंका जताई ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर निभाष मोदी नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा- इसकी जांच जल्द कराई जाएगी, दोषियों को मिलेगी सजा भागलपुर, नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गोपालपुर थाना परिसर में राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के समय तिरंगा झंडा जमीन पर गिर गया । वहीं ध्वज को आनन फानन में धरा से उठाकर पुनः ध्वज को आसमान में फहराया गया। वही ध्वजारोहण के समय समाज के सैकड़ों सम्मानित जनप्रतिनिधि से लेकर जनता और अधिकारी तक मौजूद थे।वही यह घटना क्रम आग की तरह चारो दिशा में फैल गया।वही प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया की हां इस तरह का घटना हुई थी। लेकिन आनन फानन में इस भूल को पुनः सुधार कर ली गई […]

ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करने वाले सात अपराधी हुए गिरफ्तार || GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर/ निभाष मोदी मामला ततारपुर थाना क्षेत्र का भागलपुर, ततारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रिकाबगंज मोहल्ले के विख्यात ब्राउन शुगर के थोक विक्रेता ऋषि कुमार द्वारा बांका तथा भागलपुर के ब्राउन शुगर विक्रेता के साथ खरीद बिक्री का कारोबार तातारपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिकाबगंज मैदान में किया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर ततारपुर थाना पुलिस बल ने छापेमारी के द्वारा सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है एवं ब्राउन शुगर रुपए और मोटरसाइकिल भी जप्त किए गए हैं। गिरफ्तार अपराधियों में ऋषि कुमार, अजय कुमार, मोहम्मद शफी खान, मोहम्मद प्रिंस, बिहारी यादव ,गौरव कुमार और अविनाश कुमार है। बरामदगी सामान में ब्राउन शुगर 140 ग्राम ,नगद ₹35820, 11 पीस मोबाइल, 3 मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, लाइटर भी बरामद […]

प्राथमिक विद्यालय में स्कूली व्यवस्था से नाराज दर्जनों अभिभावकों ने स्कूल में जमकर किया बवाल ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर जिले के नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय में गाछी टोला अभिया में स्कूली व्यवस्था से नाराज दर्जनों लोगों ने आज स्कूल में जमकर बवाल किया, दरअसल ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक कभी 11 तो कभी 12 बजे आते हैं कभी आते ही नहीं है । आने के बाद फोन पर लगे रहते हैं। मध्याह्न भोजन में कीड़ा निकलता है, रसोई घर की हालत बद से बदतर है। बच्चों के कक्षा में जलावन रखा हुआ, बाथरूम जर्जर है। स्कूल आने के बाद बच्चे बाहर ही खेलते मिलते हैं। कहने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है। इस बात को खुद प्रभारी प्राचार्य रीता देवी भी मानती हैं कि मध्यान भोजन में कीड़ा निकलता […]