Month: August 2022

विद्यालय में व्याप्त अनियमितता से नाराज अभिभावकों ने घंटों विद्यालय के गेट पर किया हंगामा  ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुर – गोपालपुर प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में आये दिन ग्रामीणों द्वारा अनियमितता के खिलाफ हंगामा करने की घटना देखने को मिल रही हैं. प्राथमिक विद्यालय, गाछी टोला अभिया में शिक्षकों के समय पर नहीं आने, मध्याह्न भोजन में कीडा युक्त चावल व दाल परोसने, शैक्षणिक व्यवस्था समाप्त हो जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को विद्यालय के मुख्य गेट पर. जमकर हंगामा किया तथा विलंब से विद्यालय आने वाले शिक्षकों को घंटों गेट के बाहर खड़ा रखा. बताते चलें कि ग्रामीणों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शिक्षक विद्यालय से बिना झंडा फहराये ही चले गये. प्रभारी प्रधानाध्यापिका रीता कुमारी ने भी स्वीकार किया कि शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं आते हैं. बरसात के कारण चावल व […]

नवगछिया में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शान से फहरा तिरंगा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में शान से तिरंगा फहराया गया. नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम यतेंद्र कुमार पाल ने झंडोत्तोलन किया जबकि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में एसडीपीओ दिलीप कुमार ने झंडोत्तोलन किया. नवगछिया पुलिस लाइन में नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने झंडोत्तोलन किया जबकि थाना परिसर में इंस्पेक्टर भरतभूषण ने झंडा फहराया. विभिन्न जगहों पर संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया तो पदाधिकारियों ने इस अवसर पर अपना उद्गार भी व्यक्त किया. स्वर्णकार संघ नवगछिया द्वारा पुरानी सब्जी पट्टी रोड में संस्था के अध्यक्ष  आनंद प्रसाद साह द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के सचिव राजीव गुप्ता ने बापू चौक पर झंडोत्तोलन […]

बाबा बिशु राउत ओवर ब्रीज के पास नवगछिया पुलिस ने बरामद किया 166 लीटर विदेशी शराब ||GS NEWS

ढोलबज्जानवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

ढोलबज्जा – नवगछिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाबा बिशु राउत ओवर ब्रीज के पास एक वेगेनार नामक चार चक्का वाहन से पुलिस ने 18 कार्टन में बंद कुल 85 बोतलों में 166 लीटर अंग्रेजी विस्की शराब बरामद किया है. पुलिस ने एक शराब तस्कर गोड्डा जिले का निवासी चंदन को गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया के थनाध्यक्ष भरतभूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि शराब लाद कर वाहन भागलपुर से आ कर मधेपुरा जा रहा था. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और शराब के साथ तस्कर को भी धर दबोचा. मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है. DESK 04

प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में किया गया झंडोत्तोलन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया एनएच 31 के किनारे स्थित प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार सुमन नें तिरंगा फहराया. उन्होंने मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी देश के युवा ही शक्ति कहलाते हैं युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति कहलाता हैं. उन्होंने कहा कि हम आजादी का 76 वां अमृत महोत्सव मना रहे हैं लेकिन हमें तैयारी शताब्दी की करनी है. देश की अखंडता और एकता बनी रहे इसके लिए हमें निरंतर अपने मन में देशभक्ति कायम रखना है. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य ने भी छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को संबोधित किया. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई जिसमें कई देश […]

सुल्तानगंज प्रखंड मुख्यालय सभागार में सरपंच अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

निर्विरोध सरपंच अध्यक्ष बिमल किशोर यादव को सरपंच ने किए मनोनीत। भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड मुख्यालय के सभागार मे सरपंच के अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण कराया गया।इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सरपंच के जिला अध्यक्ष ब्रजेश चौधरी,सरपंच शाहकुंड मिडिया सेल प्रभारी रविकांत सिंह,नारायपुर प्रखंड के सरपंच अध्यक्ष अमित कुमार,पंचायती राज्य कज पुर्व जिला ट्रेनर धर्मेंद्र सिंह थे।इस कार्यक्रम मे सर्वसम्मति से सुलतानगंज प्रखंड सरपंच अध्यक्ष के लिये बिमल किशोर यादव तिलकपुर को निर्विरोध चुने गये। Nसाथ ही प्रखंड सरपंच उपाध्यक्ष उदीत नारायण मंडल,भीरखुर्द को प्रखंड सरपंच सचिव महेश के सरपंच रेखा देवी,प्रखंड सरपंच कोषाध्यक्ष कहररिया के महेन्द्र शार्मा को निर्विरोध चुने गये। इस तरह से सरपंच के कमिटी का गठन किये हैं।वहीं जिला के सरपंच अध्यक्ष ब्रजेश चौधरी ने सभी […]

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने अनुकंपा समिति की बैठक में 15 लोगों को दिया नियुक्ति पत्र ||SG NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर,समीक्षा भवन में जिलाधिकारी सुब्रत सेन की अध्यक्षता में अनुकंपा समिति की बैठक की गई। जिसमें चौकीदार संवर्ग के 15 लोगों की नियुक्ति की गई है। वही तीन अन्य लोगों को नियुक्ति के लिए सही पाया गया है। जिन की भी नियुक्ति के लिए आदेशित किया गया है। चौकीदार संवर्ग में नौकरी के दौरान मौत होने या फिर स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने पर अनुकंपा पर नौकरी बहाली की जाती है। जिसको लेकर आज बैठक की गई। जिसमें 15 लोगों को जहा नियुक्ति दी गई वही तीन लोगों को नियुक्ति के लिए सही पाया गया है और एक व्यक्ति को कागजात में कुछ त्रुटि के कारण उन्हें सही करने का निर्देश दिया गया है। जो अगली बैठक में […]